1 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंची चांदी, अगले साल कितनी बढ़ेगी सोने चांदी की कीमत, जानें एक्सपर्ट की राय

सोने में पिछले कई दिनों से स्थिरता बनी हुई है। वही, चांदी में लगातार तेजी नजर आ रही है। सोने चांदी (Gold Silver) की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है। आइए जानते है…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Silver | चांदी 1 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंची है। चांदी का मार्च वायदा भी 93000 के पार निकला है। 2 दिसंबर को चांदी के दाम 90000 के नीचे फिसले थे। COMEX पर भी भाव $31 के पार निकला है।

1 हफ्ते में कीमतें में चांदी की कीमतें 2% की तेजी आई है। चांदी में तेजी की वजहों पर नजर डालें तो बाजार को अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद बढ़ी है। 74% लोगों को दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है। जिसका असर चांदी की कीमतों पर दिख सकता है।

18 दिसंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार की अमेरिका के जॉब आंकड़ों पर नजर है। वहीं साउथ कोरिया, फ्रांस संकट से भी चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। मिडिल ईस्ट संकट से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। : Gold Silver

बाजार को चीन से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद है। वही, बात करें सोने की तो पिछले कुल दिनों से सोने में स्थिरता बनी हुई है। आइए एक्सपर्ट्स से जानते है अगले साल सोने चांदी की कीमतों में कितनी तेजी आयेगी…

सोने पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Gold Silver | सोने की कीमतों को लेकर ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का भाव एक एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की मांग पर असर डाला है।

इसके अलावा महंगाई को लेकर चिंता और RBI के ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले सालों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। साल 2025 में गोल्ड 90,000 रुपये के रेट तक पहुंच सकता है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट की राय…

Gold Silver | सिल्वर एम्पोरियम के एमडी राहुल मेहता का कहना है कि देश में चांदी की मांग में काफी तेजी आई है। चांदी 87000 रुपये के स्तर पर सपोर्ट ले रही है।

चांदी का भाव दायरे में रहने की उम्मीद है। चांदी की भाव 1 लाख रुपये तक पहुंचने पर मांग में थोड़ी गिरावट आई है। इस साल चांदी का इंपोर्ट पिछले साल से कम रहने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में चांदी की खपत मांग ज्यादा है लेकिन इंडस्ट्रियल मांग कम है। अगले साल भी चांदी की कीमतों में 25-30% तेजी की उम्मीद है। : Gold Silver

नए शिखर पर बिटकॉइन

बिटकॉइन का भाव रिकॉर्ड $103,000 के पार निकला है। मार्केट कैप पहली बार $2 लाख करोड़ के पार निकल गई है। बिटकॉइन की कीमतों में आज भी 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

बीते 4 हफ्ते में कीमतों में 45% बढ़ोतरी हुई। 2024 में अब तक 143% की तेजी आई है। डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद आई तेजी है। बाजार को क्रिप्टो के लिए नीति की उम्मीद है। बाजार को बिटकॉइन का $120,000 तक के भाव की उम्मीद है। : Gold Silver

अगले साल बिटकॉइन के कीमतों में नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

कॉइनस्विच के को-फाउंडर आशीष सिंघल ने कहा कि 2024 क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। 2014 में बिटकॉइन 100 डॉलर का होता था। पिछले 3 महीनों में भारत में क्रिप्टो मार्केट का वॉल्यूम 5% बढ़ा है।

बिटकॉइन ETF आने से कीमतों को सपोर्ट मिला है। अगले साल बिटकॉइन के कीमतों में नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि इंडियन क्रिप्टो ट्रेडिंग पर 28% टैक्स और 1% TDS लगता है। : Gold Silver

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 दिसंबर में कितने दिन बंद रहेगा बैंक और शेयर बाजार, यहां चेक करें दिसंबर अवकाश लिस्ट…

👉 लॉन्च होते ही ₹3000 सस्ता हो गया ये फोन, 30 मिनट में फुल चार्ज, 6150mAh बैटरी, जानें कीमत

👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.

👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment