मारुति सहित अन्य कई कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों की कीमत (Car Price Hike) बढ़ाने वाली है। जानें जरूरी डिटेल…
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Car Price Hike | हुंडई मोटर इंडिया के बाद भारत की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति सुजुकी ने भी अगले महीने से कार की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है।
यह बढ़ोतरी कंपनी के लाइअप के सभी मॉडल्स पर 4% तक होंगी। बढ़े हुए रेट्स 1 जनवरी 2025 से लागू होंगे। सुजुकी ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।
एक दिन पहले गुरुवार को हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी नए साल से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 25,000 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया था। : Car Price Hike
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के साथ ही साथ महिंद्रा की गाड़ियां भी महंगी होने वाली है। आइए जानते है महिंद्रा की गाड़ियां कितनी महंगी हो जाएगी…
मारुति-हुंडई के बाद महिंद्रा की गाड़ियां भी महंगी होंगी
Car Price Hike | मारुति सुजुकी और हुंडई के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।
कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल स्पोस्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और कॉमर्शियल व्हीकल (CV) की पूरी रेंज की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि, गाड़ियों पर बढ़ी हुई दरें जनवरी 2025 की शुरुआत से ही लागू हो जाएंगी।
कंपनी ने यह फैसला इनफ्लेशन के चलते बढ़ती लागत और कमोडिटी की कीमतों में उछाल के कारण लिया है। : Car Price Hike
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
मर्सिडीज बेंज, BMW और ऑडी की कारें भी होंगी महंगी
दोनों भारतीय कंपनियों के अलावा, भारत में बिजनेस करने वाली मर्सिडीज बेंज, BMW और ऑडी ने भी नए साल से प्राइस हाइक की घोषणा की है।
कीमतें बढ़ाने के पीछे सभी कंपनियों ने एक जैसा ही कारण दिया है। कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स में बढ़ोतरी के चलते ऐसा फैसला लिया है। : Car Price Hike
ये भी पढ़ें 👉 1 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंची चांदी, अगले साल कितनी बढ़ेगी सोने चांदी की कीमत, जानें एक्सपर्ट की राय
भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी है मारुति सुजुकी
मार्केट शेयर के हिसाब से मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी है। भारतीय बाजार में इसकी 40% हिस्सेदारी है। नवंबर 2024 में कंपनी ने 1.44 लाख कारें बेची। सालाना आधार पर इसमें 7.46% की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 1.34 लाख कारें डोमेस्टिक मार्केट में सेल की थी। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में SUV सहित ब्रेजा, फ्रॉक, ग्रैंड विटारा की सेल में करीब 17% की एनुअल ग्रोथ हुई है। : Car Price Hike
दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी को ₹3,069 करोड़ का फायदा
मारुति सुजुकी को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 3,069 करोड़ रुपए का मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर (YoY) इसमें 17% की कमी आई है।
एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 3717 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 37,203 करोड़ रुपए रहा। : Car Price Hike
जुलाई-सितंबर 2023 में कंपनी ने 37,062 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.37% की मामूली बढ़त रही। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से होने वाली कमाई को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 दिसंबर में कितने दिन बंद रहेगा बैंक और शेयर बाजार, यहां चेक करें दिसंबर अवकाश लिस्ट…
👉 लॉन्च होते ही ₹3000 सस्ता हो गया ये फोन, 30 मिनट में फुल चार्ज, 6150mAh बैटरी, जानें कीमत
👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.
👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।