उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, कई घायल हुए, पढ़ें पूरी खबर..

सोमवार सुबह करके महाकाल मंदिर Ujjain Mahakal Temple में गंभीर हादसा हुआ। इस घटना में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है पढ़िए पूरी खबर..

Ujjain Mahakal Temple | विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा हो गया मंदिर के गर्भ ग्रह में आग लग गई इस दुर्घटना में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

Ujjain Mahakal Temple | गुलाल से लगी आग

इस दुर्घटना में घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा।अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था जिससे आग भड़क गई। गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक Ujjain Mahakal Temple गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

आग पर काबू किया

Ujjain Mahakal Temple | महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से कुछ समय के लिए मंदिर में अफरातफरी मच गई। गई। पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने से आग भड़की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।

जांच के लिए कमेटी बनाई

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि Ujjain Mahakal Temple घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। घायलों में कुछ को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Ujjain Mahakal Temple देखिए वीडियो..

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 ये है दुनिया के बेहतरीन 5 स्मार्टफोन, क्या है इनकी खासियत जो इनको दूसरे मोबाइल से अलग बनाता है, जानें..

👉 प्याज भंडारण गृह पर साढ़े 4 लाख रूपये का अनुदान देगी सरकार, इन किसानों को ही मिलेगा योजना का लाभ..

👉बाजार में महिंद्रा के इन टॉप 5 ट्रैक्टरों की भारी डिमांड, जानें टॉप 5 मॉडल की कीमत एवं खासियत

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment