Science Fact : ‘भा’ कोड से भारतीयों के लिए तैयार होंगे फुटवियर! अमेरिकी-यूरोपीय नहीं, अब भारतीय नंबर के जूते बनेंगे, इससे मिलेगी सही फिटिंग..
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Science Fact | भारत में मिलने वाले जूते-चप्पल अमेरिकी या यूरोपीय नाप के होते हैं। यही वजह है कि वे हमारे देश के लोगों के पैरों में फिट नहीं आते।
दरअसल, भारतीयों के पैर अमेरिकियों और यूरोपीयनों से ज्यादा चौड़े होते हैं, लेकिन कंपनियां जूते-चप्पल अमेरिकियों या यूरोपीय लोगों के पैर की लंबाई-चौड़ाई के आधार पर ही तैयार करती हैं। अब यह व्यवस्था बदलने वाली है।
अब जूते-चप्पलों के भारतीय मानक तैयार हो रहे हैं। अगले साल यानी 2025 से कंपनियां अलग से भारतीयों के लिए फुटवियर तैयार करेंगी। Science Fact
इसके लिए ‘भा’ (Bha) कोड रखा गया है, जिसका मतलब भारत से है। इसके लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड से मान्यता मिलनी बाकी है।
भारतीयों के पैर के साइज को लेकर किया सर्वे
Science Fact | भारतीयों के पैर की आकृति और आकार समझने के लिए काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने पूरे भारत में सर्वे किया।
इसमें यह भी पता चला कि महिलाओं के पैरों का आकार 11 साल की उम्र तक बढ़ता है, जबकि पुरुषों में यह 15-16 साल तक बढ़ता रहता है।
50% फुटवियर सही नाप न होने से लौटाए जा रहे
इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह भारत का बड़ा बाजार है। यहां हर भारतीय के पास औसतन 1.5 जूते हैं। ऑनलाइन खरीदे गए 50% फुटवियर सही नाप न होने से लौटा दिए जाते हैं। नई व्यवस्था में अब कंपनियों को 10 की बजाय 8 साइज में ही फुटवियर बनाने होंगे। : Science Fact
साइज को लेकर 1 लाख से ज्यादा लोगों पर किया सर्वे
पैर की आकृति और आकार को समझने के लिए दिसंबर 2021 और मार्च 2022 के बीच एक सर्वे किया गया था। इस सर्वे में पांच भौगोलिक क्षेत्रों में 79 स्थानों पर रहने वाले करीब 1,01,880 लोगों को शामिल किया गया।
इतना ही नहीं बल्कि भारतीय पैर के आकार, आयाम और संरचना को समझने के लिए 3डी फुट स्कैनिंग मशीनें तैनात की गई। : Science Fact
इसमें पाया गया कि एक औसत भारतीय महिला के पैर के आकार में बदलाव 11 साल की उम्र में चरम पर होता है जबकि एक भारतीय पुरुष के पैर के आकार में बदलाव लगभग 15 या 16 साल में होता है।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत
👉 राशन लाने पीडीएस पर नहीं जाना पड़ेगा, अब घर घर पहुंचेगा राशन, एमपी में शुरू होगी ये नई योजना
👉 वीआई और एयरटेल ने वर्क फ्रॉम होम के लिए जॉब निकाली, सालाना पैकेज 19-25 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई
👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।