क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

आगे क्या रहेगी सोने की चमक? मार्केट एक्सपर्ट्स विजय केडिया से जानें सोने की कीमतों (Gold Price 2025) का भविष्य…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Price 2025 | क्या सोने में तेजी इस साल भी बनी रहेगी? यह सवाल आम लोगों के जेहन में सबसे तेजी से चल रहा है।

दरअसल, बीते साल सोने की कीमतों ने बीते एक दशक में किसी एक साल में सबसे तेज रफ्तार देखी। 20% से अधिक रिटर्न दिया।

इसकी वजह दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद, जियो पॉलिटिक्स तनाव, मौद्रिक नीतियों में बदलाव से लेकर भारत-चीन जैसे प्रमुख बाजारों में कंज्यूमर्स डिमांड रही।

अब इस साल यह ट्रेंड जारी रहेगा और 20% से अधिक रिटर्न का अनुमान है। आइए जानते है सोने की कीमतों Gold Price 2025 में आने के प्रमुख कारण क्या है…

2024 में सोना ने 20% और चांदी ने 17% का रिटर्न दिया

Gold Price 2025 | बीते साल यानी 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सोने का भाव 20.22% बढ़ा। 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 63,352 रुपए थी, जो सालभर में 12,810 रुपए बढ़कर 76,162 रुपए पर पहुंच गई।

वहीं, 1 जनवरी को एक किलो चांदी 73,395 रुपए में बिक रही थी, जिसकी कीमत 12,622 रुपए बढ़कर साल के आखिरी दिन 86,017 रुपए पर पहुंच गई। एक साल में चांदी का भाव 17.19% बढ़ा।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Price 2025 | इन प्रमुख कारणों से सोने में रहेगी तेजी

दुनिया भर में चल रही अनिश्चितताएं, जैसे मौजूदा संघर्षों में संभावित वृद्धि और नए भू-राजनीतिक तनाव से बचाव के लिए सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश बढ़ेगा।

भारत जैसे उभरते बाजारों में, केंद्रीय बैंक सक्रिय रूप से अपने सोने के भंडार को बढ़ा रहे हैं। यह रुझान 2025 में जारी रहेगा, जो सोने की कीमतों के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करेगा।

अमेरिकी आर्थिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता, खासकर नए ट्रम्प प्रशासन के साथ आर्थिक अस्थिरता के खिलाफ बचाव के रूप में सोने की मांग में वृद्धि कर सकती है।

Gold Price 2025

इस स्थिति में हमारा अनुमान है कि एमसीएक्स यानी वायदा मार्केट पर सोने के दाम ₹85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। : Gold Price 2025

वित्त वर्ष 2024 में सोने के आयात में 9% की कटौती के चलते भारत में आभूषणों की मांग में 18% की वृद्धि हुई और वित्त वर्ष 2025 में 14-18% बढ़ने की उम्मीद है।

भारत का संगठित आभूषण बाजार टियर 2 और टियर 3 शहरों में विस्तार कर रहा है। ब्रांडेड आभूषणों का राजस्व वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 18-20% बढ़ने का अनुमान है।

देश में गोल्ड लोन बीते साल रिकॉर्ड 56% बढ़कर 1.54 लाख करोड़ पहुंच गया। गोल्ड गिरवी रखकर गोल्ड लेने की प्रवृत्ति में इस साल और तेजी रहेगी। इस साल गोल्ड लोन करीब सात गुना बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए के बेंचमार्क को पार सकता है। : Gold Price 2025

ये भी पढ़ें 👉 होंडा ने SP125 के बाद लॉन्च की स्पोर्टी बाइक SP160, क्या है इसमें खास और क्या है कीमत, जानें…

अभी क्या है सोने चांदी का रेट

Gold Price 2025 | सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 186 रुपए बढ़कर 76,769 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,583 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं, चांदी का भाव आज 852 रुपए बढ़कर 86,907 रुपए पर पहुंच गया। कल चांदी 86,055 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने का रेट | Gold Price 2025

➡️ 18 कैरेट सोने का रेट 57,577 रूपये प्रति 10 ग्राम है।

➡️ 22 कैरेट सोने का रेट 70,320 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

➡️ 24 कैरेट सोने का रेट 76,769 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,480 रुपए है।

मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,330 रुपए है। : Gold Price 2025

कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,330 रुपए है।

चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,330 रुपए है।

भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,380 रुपए है।

ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव

Gold Price 2025 | करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। : Gold Price 2025

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 होंडा ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड होंडा SP125, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन जैसे फीचर्स, जानें कीमत

👉 10 हजार से कम में पोको C75 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी, आपके लिए परफेक्ट है या नहीं, जानें…

👉 लॉन्च होते ही ₹3000 सस्ता हो गया ये फोन, 30 मिनट में फुल चार्ज, 6150mAh बैटरी, जानें कीमत

👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment