सोने की कीमतों में लगातार तेजी, क्या अब आगे भी आयेगी तेजी? कितनी तेजी की उम्मीद, जानिए एक्सपर्ट्स से…

सोने की कीमतों (Gold Forecast) में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। क्या आगे भी सोने में ओर तेजी आयेगी? क्या कहते है विशेषज्ञ? जानिए।

Gold Forecast | सोने का गोल्डन रन जारी है। कमजोर डॉलर और जियोपॉलिटिकल संकट से कीमतों में उछाल देखने को मिला जिसके चलते सोना रिकॉर्ड हाई पर हाई बनाता नजर आया।

2025 में सोने की शुरुआत 2650 डॉलर प्रति औंस के आसपास हुई और अब तक हमने सोने में 3050 डॉलर प्रति औंस का ऑल टाइम हाई के प्राइस भी बनते देखे है। दरअसल, जियो पॉलिटिकल टेंशन से सोने की कीमतों में तेजी आई है।

सेफ हेवन खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। ट्रंप टैरिफ को लेकर भी बाजार चिंतित है। 2 अप्रैल से ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। वहीं अमेरिकी फेड के नरम रुख से भी सोने को सपोर्ट मिला। अमेरिका में दरों घटने को लेकर अनिश्चितता है। : Gold Forecast

बाजार को अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है। बाजार को अमेरिका में मंदी आने की भी आशंका है। डॉलर में कमजोरी से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सेंट्रल बैंकों की खरीद से भी कीमतों में तेजी आई।

MCX पर सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोना 2 फीसदी उछला है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी का उछाल आया। वहीं जनवरी 2025 से अब तक सोने ने 16 फीसदी की तेजी दिखाई है। जबकि 1 साल में इसमें 32 फीसदी का उछाल आया है। : Gold Forecast

सोने की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों का क्या कहना..

GJC के वीसी अविनाश गुप्ता का कहना है कि फिजिकल गोल्ड में डिमांड कमी आई है, लेकिन मार्च में पिछले साल से वॉल्यूम में 10-12% की ग्रोथ आई है। अप्रैल में अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी बढ़ेगी।

गोल्ड ज्वेलरी के खरीदार सरप्राइज कर सकते हैं। सोने में वॉल्यूम में लगभग 2-3% का शॉर्ट फॉल हुआ । सोने में वैल्यू टर्म में 25-30% की ग्रोथ आई है। कंज्यूमर 22 कैरेट से 18 कैरेट में शिफ्ट हो रहे हैं। SIP में निवेश करने का सही तरीका है। : Gold Forecast

मिराए एसेट MF के सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश बढ़ा है। गोल्ड और सिल्वर ETF का AUM 70000 करोड़ तक जाने की उम्मीद है।

गोल्ड ETF में 55000 करोड़ से ज्यादा और सिल्वर ETF 14000 करोड़ तक जा सकता है। पिछले 3 महीनों में गोल्ड ETF में 6500 करोड़, सिल्वर ETF में 1100 करोड़ का इनफ्लो आया। गोल्ड और सिल्वर में फोलियो ग्रोथ भी देखी। : Gold Forecast

आभूषण डायमंड एंड गोल्ड के आनंद प्रकाश का कहना है कि सोने में इंवेस्टमेंट बढ़ रहा है। शेयर मार्केट में रिटर्न कम मिलने के कारण लोग गोल्ड में निवेश कर रहे है।

सोने में सालाना क्वांटिटी टर्म में 4-5% की बढ़त देखने को मिली। इस क्वार्टर में सोने में वैल्यू टर्म में 30-35% की ग्रोथ रही। ज्वेलर्स को इन्वेंट्री को मेनटेन करने की जरूरत है। : Gold Forecast

अभी क्या है सोने चांदी का रेट

Gold Forecast | आज शनिवार को सोने चांदी का बाजार बंद रहा। लेकिन इस हफ्ते सोने के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 15 मार्च को सोना 86,843 रुपए पर था, जो अब (22 मार्च) 88,169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,326 रुपए बढ़ी है।

वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में इस हफ्ते गिरावट रही। पिछले शनिवार को चांदी 98,322 रुपए पर थी, जो अब 97,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 702 रुपए कम हुई है। : Gold Forecast

वहीं इसी हफ्ते 17 मार्च को चांदी ने 1,00,400 रुपए और 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 18, 22 एवं 24 कैरेट सोने सहित देशभर के विभिन्न शहरों में क्या चल रहा है सोने चांदी का आज का रेट, जानिए..👉 (https://choupalsamachar.org/commodities-price-3/)

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 व्हाट्सएप के माध्यम से हो रहा फ्रॉड, अगर ध्यान ना दें तो हो सकता है खाता खाली

👉मात्र ₹3.25 लाख रुपए में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा, फुल चार्ज में चलेगी 250 किमी

👉 लॉन्च हुआ सैमसंग एस25 अल्ट्रा, जान लें भारत में क्या है सैमसंग एस25 अल्ट्रा की कीमत

👉 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार रिवील की, सिंगल चार्ज पर चलेगी 500+ किमी, जानें कीमत

👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment