ऑटो एक्सपो में हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत की पहली सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा (Electric Wave Eva Car) लॉन्च की।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Electric Wave Eva Car | इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप वेब मोबिलिटी ने हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत की पहली सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा को लॉन्च की है।
कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 250 किलोमीटर चलेगी। होम चार्जर से कार की बैटरी को 5 घंटे में और DC फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाएगी।
कार के रूफ पर सोलर पैनल दिया गया है, जिसके चलते 10 किलोमीटर की एक्स्ट्रा रेंज मिलेगी। वेव ईवा एक छोटी कार है, जो क्वाड्रिसाइकिल जैसी है। इसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। : Electric Wave Eva Car
यह EV 5 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये कार MG की कॉमेट को टक्कर देगी। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में इसके कॉन्सेप्ट अवतार में प्रदर्शित किया गया था।
Electric Wave Eva Car | टॉप वैरिएंट वेगा में 18kWh का बैटरी पैक
स्पेसिफिकेशन | नोवा | स्टेला | वेगा |
पावर | 12kW | 12kW | 15kW |
टॉप स्पीड | 60kmph | 60kmph | 70kmph |
बैटरी पैक | 9kWh | 12.6kWh | 18kWh |
ब्रेक | ड्रम | ड्रम | फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम |
व्हील | 12 इंच | 13 इंच | 13 इंच |
हैडलाइट | हेलोजन | हेलोजन | एलईडी |
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख
Electric Wave Eva Car | वेव ईवा को तीन वैरिएंट- नोवा, स्टेला और वेगा में पेश किया गया है। इसके बेस वैरिएंट नोवा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख है। इसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में है।
जबकि, कस्टमर बैटरी सब्सक्रिप्शन के बिना ईवी को 3.99 लाख रुपए के शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर खरीद सकेंगे।
ये कीमतें पहले 25,000 कस्टमर्स के लिए होगी, जिसकी डिलीवरी 2026 में शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि वेव ईवा में फ्लेक्सिबल सोलर पैनल दिया गया है, जिसके जरिए कार हर दिन 10 किलोमीटर चल सकती है। : Electric Wave Eva Car
वैरिएंट | बैटरी रेंटल प्लान के साथ कीमत (एक्स-शोरूम) | बैटरी रेंटल प्लान के बिना कीमत (एक्स-शोरूम) |
नोवा | ₹3.25 लाख | ₹3.99 लाख |
स्टेला | ₹3.99 लाख | ₹4.99 लाख |
वेगा | ₹4.49 लाख | ₹5.99 लाख |
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 लॉन्च हुआ सैमसंग एस25 अल्ट्रा, जान लें भारत में क्या है सैमसंग एस25 अल्ट्रा की कीमत
👉 देश में कैसा है गोल्ड इंपोर्ट का हाल, जानिए आगे सोने में कितना आएगा उछाल, जानें सबकुछ…
👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।