देश में बढ़ रहा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज, ईवी पर मिलेगी सब्सिडी, 25 लाख+ पेट्रोल-डीजल कारों पर बढ़ेगा टैक्स

Electric Vehicle : देश में 25 लाख से अधिक पेट्रोल-डीजल वाली कारों पर टैक्स बढ़ाएगी सरकार। डेढ़ साल के इंतजार के बाद प्रदेश की नई ईवी पॉलिसी- 2025 का ड्राफ्ट तैयार हुआ।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Electric Vehicle | डेढ़ साल के इंतजार के बाद प्रदेश की नई ईवी पॉलिसी-2025 का ड्राफ्ट नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने तैयार कर लिया है।

इसी महीने के अंत तक पॉलिसी को जारी किया जा सकता है। ड्राफ्ट के मुताबिक, ईवी को एक साल तक पार्किंग शुल्क में पूरे मप्र में छूट मिलेगी।

इसमें मॉल और प्राइवेट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। साथ ही शुरुआती ईवी पर सब्सिडी भी मिलेगी। इसके लिए ईवी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन वाहन सब्सिडी क्लेम करना होगा।

नई पालिसी 5 साल के लिए लागू होगी। पॉलिसी के तहत, ईवी को बढ़ावा देने के लिए डीजल से चलने वाली बसों और ट्रकों के ईंधन पर सेस लगेगा। Electric Vehicle

25 लाख से महंगी पेट्रोल-डीजल कारों पर भी रोड टैक्स बढ़ेगा। मप्र ईवी प्रमोशन बोर्ड भी बनाया जाएगा। बोर्ड में नगरीय प्रशासन, परिवहन और वित्त आदि विभागों के सदस्य होंगे। यह प्रदेश में ईवी सिस्टम की सर्वोच्च संस्था होगी।

भोपाल, इंदौर समेत 5 को मॉडल ईवी शहरों के रूप में विकसित करेंगे

Electric Vehicle पहली 10 हजार कारों पर 50 हजार की सब्सिडी

पहली 100 ईवी बसों पर 10 लाख की सब्सिडी

पहली 30 हजार ई साइकिल पर 5000 रु.

पहले 1 लाख दो पहिया वाहनों पर 10 हजार रु.

ईवी से जुड़ी सभी व्यवस्था के लिए तरंग पोर्टल बनेगा।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

डीजल से चलने वाले वाहनों से वसूलेंगे प्रदूषण सेस | Electric Vehicle

पायलट प्रोजेक्ट : नई पॉलिसी पूरे प्रदेश में लागू होगी। पर अगले 5 सालों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन मॉडल ईवी शहरों के रूप में विकसित होंगे।

सरकारी विभागः 5 सालों में सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन के अलावा सभी एंबुलेंस आदि ईवी में बदल दी जाएंगी।

ई रिक्शाः ट्रैफिक जाम रोकने ई रिक्शा कुछ चुने हुए इलाकों में या बड़े शहरों के बाहरी इलाकों में ही चलाने की अनुमति होगी।

यह भी खासः डीजल से चलने वाले वाहनों पर 10 पैसे/ली. प्रदूषण सेस लगेगा। ईवी के लिए बने जोन में नियम उल्लंघन पर ईवी पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार है। 7 दिन में सुझाव लिए जाएंगे। इसी माह के अंत में नीति जारी हो सकती है। परीक्षित संजयराव झाड़े, एडिशनल कमिश्नर, नगरीय विकास एवं आवास पेनाल्टी लगेगी। नगरीय निकाय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ग्रीन बांड जारी करेंगे। : Electric Vehicle

कहां कितनी सब्सिडीः गुजरात में दो पहिया ईवी पर 20 हजार तो चार पहिया पर डेढ़ लाख तक सब्सिडी है। महाराष्ट्र में दोपहिया पर 25 हजार तो चार पहिया पर ढाई लाख तक सब्सिडी है। मप्र में अब तक रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में ही छूट मिलती थी।

टारगेटः 5 सालों में टू-व्हीलर श्रेणी में ईवी की हिस्सेदारी बढ़ाकर 40%, श्री-व्हीलर में 70%, कारों में 15% व बसों में 40% करने का लक्ष्य है। ईवी व्यवस्था के संचालन के लिए डेडिकेटेड अर्बन ट्रासंपोर्ट फंड बनेगा। : Electric Vehicle

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 आसमान छू रही सोने चांदी की कीमतें, 1 किलो चांदी 90 हजार पार, चेक करें आपके शहर में सोने का रेट 

👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

👉 होंडा ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड होंडा SP125, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन जैसे फीचर्स, जानें कीमत

👉 लॉन्च होते ही ₹3000 सस्ता हो गया ये फोन, 30 मिनट में फुल चार्ज, 6150mAh बैटरी, जानें कीमत

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment