होंडा ने रिवील किया मोटोकॉम्पैक्टो स्कूटर (Foldable Scooter), 120 किलो तक वजन उठा सकेगा यह स्कूटर। भारत में अगले साल मिल सकता है। जानें डिटेल…
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Foldable Scooter | होंडा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 में अपना फोल्डेबल ई-स्कूटर मोटोकॉम्पैक्टो शोकेस किया है।
अमेरिका में इसकी कीमत 995 डॉलर यानी 86,143 रुपए है। इसके भारत में लॉन्च होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
खास बात ये है कि ये स्कूटर सिर्फ 19 किलो का है, लेकिन इस पर 120kg तक के वजन का आदमी आराम से सफर कर सकता है।
यह स्कूटर Foldable Scooter वॉटर रेसिस्टेंस वॉरंटी के साथ आता है। यानी आप इसे पानी वाली जगह पर भी आसानी से चला सकते हैं।
फोल्ड करने पर सूटकेस के बराबर बन जाता है मोटोकॉम्पैक्टो
Foldable Scooter | मोटोकॉम्पैक्टो का डिजाइन एक दम सिंपल रखा गया है। यह एक फोल्डेबल ई-स्कूटर है। सीट, हैंडलबार और व्हील को फोल्ड करने पर यह सूटकेस के बराबर बन जाता है, जिससे इसे इधर-उधर ले जाना आसान होता है।
ई-स्कूटर में बहुत छोटी होंडा ब्रांडिंग के साथ इसकी बॉडी पर मिनिमम स्टाइलिंग एलिमेंट्स हैं। इसकी यह 742mm लंबा, 94mm चौड़ा और 536mm ऊंचा है। ई-स्कूटर का व्हीलबेस सिर्फ 742mm और सीट की ऊंचाई 622mm है।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Foldable Scooter | टॉप स्पीड 24.14kmph, चार्जिंग 3:30 घंटे
मोटोकॉम्पैक्टो में परमानेंट मैग्नेट डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है, जो 490W की मैक्सिमम पावर और 16Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ई-स्कूटर की रेंज 19.31 किमी और टॉप स्पीड 24.14 किलो मीटर प्रति घंटा है। इसमें 0.7 kWh का बैटरी पैक है, जिसे 110V सॉकेट के जरिए 3 घंटे और 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
Foldable Scooter | सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा।
इवेंट में इस बार कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने पर है। इसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी की साइब्सटर और M9, किआ की ईवी 6 फेसलिफ्ट और सिरोस, स्कोडा की एन्याक और एलरोक टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी और सिएरा ईवी पेश की जाएंगी। : Foldable Scooter
इसके अलावा भारत में पहली सोलर कार ईवा और सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार रिवील की, सिंगल चार्ज पर चलेगी 500+ किमी, जानें कीमत
👉 देश में कैसा है गोल्ड इंपोर्ट का हाल, जानिए आगे सोने में कितना आएगा उछाल, जानें सबकुछ…
👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।