देश में कैसा है गोल्ड इंपोर्ट का हाल, जानिए आगे सोने में कितना आएगा उछाल, जानें सबकुछ…

सोने में इंपोर्ट (Gold Import) के आंकड़े और आगे किसी रहेगा सोने ने माहौल। आइए जानते है सबकुछ।

Gold Import | नवंबर में सोने का इंपोर्ट $9.84 बिलियन का हुआ। पहले $14.86 बिलियन का आंकड़ा आया था। जांच के बाद आंकड़ों में सुधार आया।

DGCIS ने जांच के बाद सोने का इंपोर्ट आंकड़े जारी किए। बता दें कि जुलाई 2024 में सरकार ने ड्यूटी घटाई थी। इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटकर 6% हुई थी।

देश में सोने का इंपोर्ट के आंकड़े पर नजर डालें तो नवंबर 2024 के लिए पहले गोल्ड के इंपोर्ट आंकड़े 14.86 बिलियन डॉलर पर था। लेकिन अब नया आंकड़ा $9.84 बिलियन पर रहा है। : Gold Import

ताजा आए इंपोर्ट के आंकड़े सही

Gold Import | गोल्ड इंपोर्ट पर बात करते हुए GJEPC के ED सब्यसाची रे ने कहा कि ताजा आए इंपोर्ट के आंकड़े सही है। सरकार अभी भी आंकड़ों की जांच कर रही है।जांच के बाद आंकड़ों में और सुधार संभव है। सोने की मांग उतनी नहीं बढ़ी जितना आंकड़ों में दिखा है।

उन्होंने आगे कहा कि सोना इंपोर्ट होने के बाद SEZ (Special Economic Zones) में स्टोर रखा जाता है। इंपोर्ट होने पर बिल ऑफ एंट्री की जाती है।

मांग आने के बाद सोना SEZ से निकलता है। मांग की भी SEZ में एंट्री होती है। दो बार एंट्री होने के कारण आंकड़े बढ़े दिखे। सरकार अभी भी Gold Import आंकड़ों की जांच कर रही है।

बजट से क्या हैं उम्मीदें

Gold Import : सब्यसाची रे ने कहा कि सरकार से हमारा मांग है कि सरकार घटी हुई इंपोर्ट ड्यूटी कायम रखें। अगले साल 2500 स्टोर देश में और खुलने वाले हैं।

ड्यूटी घटने से ग्रे मार्केट में सोना नहीं जा रहा है। ऑर्गेनाइज सेक्टर 2500 स्टोर खोलने वाला है। ड्यूटी कम होने से देश में सोने की बिक्री बढ़ी है।

सोने में 12% का रिटर्न संभव

Gold Import | प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज के दिनेश सोमानी का कहना है कि पिछले 25 सालों में केवल 2 साल ऐसे रहे है जब गोल्ड ने निगेटिव रिटर्न दिया है। इस साल भी सोने में 12-13 फीसदी की रिटर्न मिल सकता है।

मौजूदा स्तर से अगर सोने में 77800- 77850 का स्तर दिखता है तो इसमें खरीदारी की सलाह होगी। सोना 78250 रुपये के लेवल जरूर दिखा सकता है।

IBJA की बजट से उम्मीदें

Gold Import | IBJA ने बजट में वित्त मंत्री से इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से घटाकर 3% किया जाने की मांग की है। उनका कहना है कि IIBX के जरिए इंपोर्ट पर ड्यूटी में 0.50% की छूट मिले। कस्टम बॉन्डेड वेयरहाउस के तर्ज पर GST बॉन्डेड वेयरहाउस बने।

GST बॉन्डेड वेयरहाउस से इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट बने। इससे एक्सचेंज पर EGR की ट्रेडिंग बढ़ावा मिलेगा। सिर्फ IIBX के जरिए ही इंपोर्ट को मिले मंजूरी मिली।

घरेलू ट्रेडरों के लिए गिफ्ट सिटी में ज्वेलरी एक्सपोर्ट सेंटर बने। देश में सोने-चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग जरूरी हो। सिर्फ एक्सचेंज के जरिए ही 100% बुलियन ट्रेडिंग हो। : Gold Import

सरकार EMI पर गहनों की खरीदारी को मंजूरी दे। सोने के गहनों कि बिक्री पर कैपिटल गेन टैक्स हटे। एक्सचेंज के जरिए भी कर्ज के लेन-देन की मंजूरी मिले। जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर के लिए एक रेग्युलेटर होना चाहिए।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 आसमान छू रही सोने चांदी की कीमतें, 1 किलो चांदी 90 हजार पार, चेक करें आपके शहर में सोने का रेट 

👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

👉 होंडा ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड होंडा SP125, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन जैसे फीचर्स, जानें कीमत

👉 लॉन्च होते ही ₹3000 सस्ता हो गया ये फोन, 30 मिनट में फुल चार्ज, 6150mAh बैटरी, जानें कीमत

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment