एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ, कार-बाइक भी महंगी, 2025 के ये है 25 बड़े बदलाव

नया साल अपने साथ 25 बड़े बदलाव (Changes from 2025) भी लाया है। जानें जिंदगी से जुड़े 25 बड़े बदलाव…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Changes from 2025 | 1 जनवरी 2025 से 19 KG वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹16 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है।

जयपुर में 19केजी वाले गैस सिलेंडर की कीमत ₹806.5, मुंबई ₹802.5, भोपाल ₹808.5, दिल्ली ₹803, पटना ₹901, कोलकाता ₹829, रायपुर ₹874, चेन्नई 818.5 रूपये है।

वही, इसके अलावा कंपनियों ने कार और बाइक की कीमतें भी 1 जनवरी 2025 से बढ़ा दी है। नया साल अपने साथ 25 बड़े बदलाव Changes from 2025 भी लाया है।

जानें, जिंदगी से जुड़े 25 बड़े बदलाव / Changes from 2025…

1. एटीएम से निकाले EPF के पैसे : EPF सब्सक्राइबर्स कुल जमा रकम का 50% हिस्सा एटीएम से निकाल सकते है।

2. UPI पेमेंट की लिमिट दोगुनी : 1 जनवरी से फिचर फोन से UPI से पैसा भेजने की लिमिट बढ़कर 10,000 रूपये हो गई है।

3. किसी भी बैंक से निकाले पेंशन : पेंशनर्स देश के किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकते है। इसके लिए अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। : Changes from 2025

4. SIP 100 रूपये से शुरू कर सकेंगे : अब न्यूनतम 100 रूपये से एसआईपी शुरू कर सकते है। इससे कम आमदनी वाले भी निवेश कर सकेंगे। पहले एसआईपी के लिए न्यूनतम रकम 500 रूपये थी।

5. ब्याज दरें घटने की उम्मीद : 2025 में महंगाई दर 4-4.5% रह सकती है। यह आरबीआई टारगेट का निचला स्तर है। इस साल रेपो रेट 0.75% तक घट सकती है, लोन की ब्याज दरों में भी इतनी ही गिरावट आ सकती है।

6. किसानों को बिना गारंटी ₹2 लाख : पहले किसानों के लिए बिना गारंटी के लोन की लिमिट 1.6 लाख रुपए थी। लेकिन अब किसानों को 1 जनवरी से बिना गारंटी का 2 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा। आरबीआई गवर्नर ने दिसंबर में यह ऐलान किया था। : Changes from 2025

7. कॉलिंग के लिए अलग रिचार्ज : टेलीकॉम कंपनियों को वायस + एसएमएस पैक का ऑप्शन देना होगा। जो यूजर डाटा नही चाहते, उनके लिए नया पैक सस्ता होगा। इससे पहले जो लोग कॉलिंग के लिए फोन इस्तेमाल करते थे, उन्हें भी डाटा रिचार्ज करवाना होता था।

8. फोन पुराना तो व्हाट्सएप नहीं : व्हाट्सएप अब एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) और उसके पहले वाले वर्जन पर काम नहीं करेगा। इसकी मुख्य वजह एप का मेटा AI फिचर एंड्रॉयड 4.4 या अपडेटेड वर्जन पर ही काम करेगा।

9. कारें-कमर्शियल गाड़ियां महंगी : मारुति, हुंडई, टाटा, किआ और एमजी की गाड़ियां 1 जनवरी से महंगी हुई है। बाइक और कनर्शनियल व्हीकल्स की कीमतें भी 2-3% बढ़ी। : Changes from 2025

10. प्रदूषण नियम सख्त होंगे : गाड़ियों का प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 अप्रैल से ज्यादा कड़े एमिशन नॉमर्स “भारत स्टेज – 7″ यानी BS – 7 लागू होंगे। अभी 1 अप्रैल 2019 से “भारत स्टेज – 6″ यानी BS – 6 नॉमर्स लागू है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

11. कैंसर वैक्सीन आएगी : रूस की कैंसर वैक्सीन लॉन्च होगी। भारत में टी-सेल थेरेपी (CAR-T) शुरु होगी, करीब 15 लाख मरीजों को फायदा होगा। अभी कैंसर के इलाज के लिए रेडियोथैरेपी और कीमोथैरेपी ज्यादा प्रचलित हैं।

12. डायबिटीज की नई दवा : टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में सबसे कारगर मानी जाने वाली ड्रग टिर्जेपटाइड देश के बाजार में आएगी। अभी मेटफॉर्मिन और ऐसे ही सॉल्ट ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। : Changes from 2025

13. टीबी मुक्ति का अभियान : 2025 में देश को टीबी की बीमारी से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी यह ऐलान किया है। अभी दुनिया में टीबी से सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं।

14. क्रिकेट में दो बड़े बदलाव : IPL में कोहली फिर RCB की कप्तानी करेंगे। अभी साउथ अफ्रीका के डुप्लेसी कप्तान थे। टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होंगे। टीम को नया कप्तान मिलेगा।

ये भी पढ़ें 👉 जनवरी में कितने दिन बंद रहेगा बैंक और शेयर बाजार, यहां चेक करें जनवरी की अवकाश लिस्ट…

15. दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में : 1300KM लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस- अक्टूबर तक पूरी तरह खुलेगा। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंच जाएंगे। अभी दिल्ली से मुंबई के लिए व्हाया सूरत हाइवे है, जिससे जाने पर करीब 23 घंटे लगते हैं। : Changes from 2025

16. 2 बड़े एयरपोर्ट शुरू होंगे : देश का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट अप्रैल से शुरू होगा। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी मई में उड़ानें शुरू होंगी। अभी दिल्ली में IGI और मुंबई में CSM एयरपोर्ट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैफिक संभालते हैं।

17. स्पेस ट्यूरिज्म की शुरुआत : स्पेस औरा कंपनी स्पेस बैलून से पर्यटकों को अंतरिक्ष यात्रा करवाएगी। यह लोगों को 35 किमी ऊंचाई तक ले जाएगा। अभी आम लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने का इंतजाम नहीं था। : Changes from 2025

18. 5वीं – 8वीं में फेल तो प्रमोट नही : नो – डिटेंशन पॉलिसी खत्म होने से 5वीं और 8वीं के फेल स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट नहीं होंगे। उन्हें 2 महीने के अंदर दोबारा एग्जाम पास करने का मौका मिलेगा। अभी 10वीं से पहले तक फेल स्टूडेंट्स भी अगली क्लासेस में पहुंच जाते थे।

19. साल में 2 बार बोर्ड परीक्षा : नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 महीने के अंतर में साल में 2 बार होंगी। दोनों में से बेस्ट नंबर्स की मार्किंग होगी। अभी साल में एक बार ही बोर्ड परीक्षाएं कराई जाती हैं।

20. 9वीं से 12वीं तक किताबे सस्ती : 9 से 12 तक की किताबों की कीमतें 20% घटेंगी। बाल वाटिका से लेकर कक्षा 8 तक हर किताब ₹65 में मिलेगी। अभी किताबों की ऊंची कीमतों से स्कूली पढ़ाई महंगी है। : Changes from 2025

21. कोचिंग में 16 साल पर ही एंट्री : कोचिंग सेंटर्स 16 साल से कम उम्र के बच्चों को एडमिशन नहीं दे सकेंगे। भ्रामक विज्ञापन पर भी जुर्माना लगेगा। अभी उम्र और विज्ञापन को लेकर नियम तय नहीं थे, सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

22. यूनिवर्सिटी एडमिशन 2 बार : यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जुलाई के अलावा जनवरी में भी एडमिशन ले सकेंगे। कैंपस प्लेसमेंट भी 2 बार होगा। अभी साल में एक बार एडमिशन का सिस्टम लागू है।

23. भारत में पढ़कर विदेश की डिग्री : विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री भारत में पढ़कर ही ले सकेंगे। इंडियन और फॉरेन यूनिवर्सिटी साझा कोर्स शुरू कर सकती हैं। इसके लिए पढ़ाई फिजिकल क्लासरूम में होगी। अभी विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री के लिए विदेश जाना होता था। : Changes from 2025

24. अग्निविरो को 10% आरक्षण : CISF और BSF में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण फिजिकल टेस्ट और एज लिमिट में भी छूट मिलेगी। अभी 25% अग्निवीरों को सेना की नियमित सर्विस में लेने का नियम है।

25. अयोध्या राम मंदिर पूरा होगा : अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे चरण का काम जून, 2025 तक पूरा हो म्यूजियम भी सितंबर तक तैयार होगा। अभी पहला फ्लोर बना है, ऐसे में ही श्रद्धालुओं के दर्शन का इंतजाम है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

👉 होंडा ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड होंडा SP125, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन जैसे फीचर्स, जानें कीमत

👉 10 हजार से कम में पोको C75 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी, आपके लिए परफेक्ट है या नहीं, जानें…

👉 लॉन्च होते ही ₹3000 सस्ता हो गया ये फोन, 30 मिनट में फुल चार्ज, 6150mAh बैटरी, जानें कीमत

👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment