SBI ने शुरू की हर घर लखपति स्कीम, आपके लिए कितने काम की है? देखें योजना से जुड़ी खास बातें

भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने एक नई रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (SBI Scheme) शुरू की है। जानें योजना की पूरी डिटेल..

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

SBI Scheme | भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने एक नई रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम शुरू की है। इसे हर घर लखपति का नाम दिया गया है।

इस स्कीम के तहत आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा कर अपने अकाउंट में एक लाख रुपए या उससे अधिक जमा कर सकेंगे।

इसमें सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) को अधिकतम 7.25% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

आपके लिए कितने काम की है? आइए जानते है हर घर लखपति स्कीम (SBI Scheme) से जुड़ी खास बातें…

सबसे पहले समझें RD क्या है?

SBI Scheme | रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं।

मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।

हर घर लखपति का मैच्योरिटी पीरियड आमतौर पर 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। : SBI Scheme

👉सरकारी योजना व्हाट्सऐप ग्रुप।

SBI Scheme | 3 साल में 1 लाख रुपए जुटाने के लिए हर महीने जमा करने होंगे 2,500 रूपये

अवधि सामान्य नागरिकों को कितना जमा करना होगा वरिष्ठ नागरिकों को कितना जमा करना होगा
3 साल 2,500 रूपये 2,480 रूपये
4 साल 1,810 रूपये 1,791 रूपये
5 साल 1,407 रूपये 1,389 रूपये
6 साल 1,133 रूपये 1,115 रूपये
7 साल 938 रूपये  921 रूपये
8 साल 793 रूपये 776 रूपये
9 साल 680 रूपये 663 रूपये
10 साल  591 रूपये  574 रूपये

नोट : किस्त राशि की गणना मौजूदा ब्याज दर पर की गई है। : SBI Scheme

ये भी पढ़ें 👉 पीएम फसल बीमा योजना में मुआवजे में देरी पर किसानों को मिलेगा 12 प्रतिशत ब्याज

SBI Scheme में 3 साल की RD पर सामान्य नागरिकों को 6.75% ब्याज

अवधि सामान्य नागरिकों के लिए सालाना ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना ब्याज दर
3 साल 6.75% 7.25%
4 साल 6.75% 7.25%
5 साल 6.50% 7.00%
6 साल 6.50% 7.00%
7 साल 6.50%  7.00%
8 साल 6.50% 7.00%
9 साल 6.50% 7.00%
10 साल 6.50%  7.00%

SBI Scheme

कौन कर सकता है इसमें निवेश

कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है। व्यक्ति इसमें अकेले या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। वहीं माता-पिता (अभिभावक) अपने बच्चे (10 साल से अधिक उम्र का और स्पष्ट हस्ताक्षर करने में सक्षम) के साथ खाता खोल सकते हैं। : SBI Scheme

RD से कमाए ब्याज पर लगता है टैक्स

रिकरिंग डिपॉजिट (RD) से होने वाली ब्याज आय अगर 40 हजार रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50 हजार रुपए) तक है तो इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

टैक्स के दायरे में नहीं तो फॉर्म 15H-15G करें जमा

SBI Scheme : अगर आपकी RD से सालाना ब्याज आय 40 हजार रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50 हजार रुपए) से अधिक है, लेकिन आपकी कुल सालाना आय (ब्याज आय मिलाकर) उस सीमा तक नहीं है, जहां उस पर टैक्स लगे तो बैंक TDS नहीं काटता है।

इसके लिए सीनियर सिटीजन को बैंक में फॉर्म 15H और अन्य लोगों को फॉर्म 15G जमा करना होता है। फॉर्म 15G या फॉर्म 15H खुद से की गई घोषणा वाला फॉर्म है। इसमें आप यह बताते हैं कि आपकी आय टैक्स की सीमा से बाहर है।

एमपी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से अप टू डेट रहने के लिए सरकारी योजना के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े।

👉सरकारी योजना व्हाट्सऐप ग्रुप।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 स्टूडेंट्स के लिए नई योजना, बिना गारंटी के मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें कैसे एवं किन्हें मिलेगा लाभ

👉एमपी के किसानों को तालाब बनवाने पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान, लाभ लेने के लिए यहां से अभी डाउनलोड करें फार्म पीडीएफ

👉नई स्कीम..3 साल तक किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, लाभ लेने के लिए क्या करना होगा जानिए..

प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment