खुशखबरी ! इतना सस्ता हो जायेगा पेट्रोल डीजल.. मार्च से कच्चे तेल की कीमत 12% घटी

मार्च से अब तक कच्चे तेल की कीमतें 12% तक कम हुई हैं जिस कारण पेट्रोल डीजल के दामों (Petrol Diesel Rate) में आ सकती है। गिरावट जानें क्या कहती है रिपोर्ट…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Petrol Diesel Rate | जल्द ही आमजनता को पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों से राहत मिलने वाली है। दरअसल, मार्च से अब तक कच्चे तेल की कीमतें 12% तक कम हुई हैं जिस कारण ऑयल मार्केटिंग और रिफाइनिंग कंपनियों का मार्जिन बढ़ा है।

ऐसे में पेट्रोल- डीजल के दाम में कटौती की गुंजाइश है। रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इम्पोर्ट होने वाले क्रूड ऑयल की एवरेज कीमत इस महीने कम होकर 74 डॉलर प्रति बैरल रह गई है।

मार्च में इनके दाम 83-84 डॉलर थे। आखिरी बार मार्च में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर घटाई गई थीं।

इक्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गिरीश कुमार कदम ने कहा, ‘मार्च-सितंबर के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की कमाई पेट्रोल पर 15 रुपए और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है।

ऐसे में यदि कच्चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं, तो पेट्रोल डीजल के दामों Petrol Diesel Rate में गिरावट आ सकती है। आइए जानते है कितना सस्ता हो जायेगा पेट्रोल डीजल…

इतना सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल

Petrol Diesel Rate | देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में है। यहां एक लीटर पेट्रोल 108.46 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद केरल में 107 रुपए प्रति लीटर, मध्य प्रदेश में 106 रुपए प्रति लीटर और बिहार में 105 रुपए लीटर है।

वहीं, आंध्र प्रदेश में डीजल की कीमत 96 रुपए प्रति लीटर है। जैसा की ऊपर बताया गया है की, मार्च से कच्चे तेल की कीमत 12 प्रतिशत तक घटी है। ऐसे में यदि कच्चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं, तो दाम 2-3 रुपए लीटर घटाए जा सकते हैं।

बता दें की, पेट्रोल-डीजल के दाम मुख्य रूप से 4 बातों पर निर्भर करते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत, रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कीमत, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाला टैक्स और देश में फ्यूल की मांग। : Petrol Diesel Rate

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

भारत 85% कच्चा तेल आयात करता है..

हम अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदते हैं। इसकी कीमत हमें डॉलर में चुकानी होती है।

ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से पेट्रोल-डीजल महंगे होने लगते हैं। कच्चा तेल बैरल में आता है। एक बैरल यानी 159 लीटर कच्चा तेल होता है। : Petrol Diesel Rate

ये भी पढ़ें 👉 सरिया सीमेंट की कीमतों में आज कितना उतार चढ़ाव, जानें 50 किलो सीमेंट सहित 12MM सरिया का रेट

कैसे तय की जाती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें ?

जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया।

इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी। 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया। : Petrol Diesel Rate

अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती हैं।

देश के टॉप शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल (₹प्रति लीटर) डीजल (₹प्रति लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
चंडीगढ़ 94.24 82.40
जयपुर 104.88 90.36
रायपुर 100.39 93.33
मुंबई 104.21 92.15
भोपाल 106.47 91.84
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34

Petrol Diesel Rate

देश के टॉप 13 शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत

राज्य  पेट्रोल डीजल
आंध्रप्रदेश ₹108.46 ₹96.33
तेलंगाना ₹107.41 ₹95.65
केरल ₹107.35 ₹96.23
मध्यप्रदेश ₹106.47 ₹91.84
बिहार ₹105.18 ₹92.04
पश्चिम बंगाल ₹104.95 ₹91.76
राजस्थान ₹104.88 ₹90.36
महाराष्ट्र ₹103.44 ₹89.97
कर्नाटक ₹102.86 ₹88.94
सिक्किम ₹101.50 ₹88.80
ओडिशा ₹101.06 ₹92.64
तमिलनाडु ₹100.75 ₹92.34
छत्तीसगढ़ ₹100.49 ₹93.44

Petrol Diesel Rate

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉  वीआई और एयरटेल ने वर्क फ्रॉम होम के लिए जॉब निकाली, सालाना पैकेज 19-25 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई

👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

👉 त्योहारी सीजन में क्या रहेंगे 10 ग्राम सोने के रेट, क्या कहते है विशेषज्ञ, जानिए…

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment