पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत छोटे बड़े पशुओं का 25 से 300 रूपये में होगा बीमा, देखें योजना की डिटेल…

Insurance Scheme : हरियाणा सरकार ने गौ संरक्षण, पशुधन कल्याण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं और नीतियों की घोषणा की है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Insurance Scheme | हरियाणा सरकार ने गौ संरक्षण, पशुधन कल्याण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं और नीतियों की घोषणा की है। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला में आयोजित गौ सेवा सम्मान समारोह में यह जानकारी दी।

श्री राणा ने कहा कि गाय का महत्व सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 1105 ग्राम दूध उपलब्ध है, जो देश में तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धता राष्ट्रीय औसत 471 ग्राम से कहीं अधिक है।

हरियाणा में गायों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं Insurance Scheme लागू की गई हैं। राज्य सरकार ने गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पंचकूला के सुखदर्शनपुर में हरियाणा गौवंश अनुसंधान केंद्र स्थापित किया है। यहां गाय के गोबर और मूत्र से जैविक पेंट, हवन सामग्री, गमले, ईंटें, और दीये जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं।

सरकार ने 2030 तक ब्रूसैला रोग खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है और मुंह खुर व गलघोटू बीमारियों से बचाव के लिए संयुक्त वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। : Insurance Scheme

बीमा योजनाओं में विशेष प्रावधान

Insurance Scheme | पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत बड़े पशुओं का बीमा ₹100 से ₹300 और छोटे पशुओं का ₹25 में किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के पशुपालकों के लिए यह बीमा मुफ्त उपलब्ध है।

👉सरकारी योजना व्हाट्सऐप ग्रुप।

गौशालाओं में वृद्धि और बजट प्रावधान

वर्ष 2014 में हरियाणा में केवल 215 पंजीकृत गौशालाएं थीं, जो अब बढ़कर 683 हो गई हैं। इन गौशालाओं में करीब 4.5 लाख बेसहारा गौवंश का संरक्षण किया जा रहा है। राज्य के 2024-25 के बजट में हरियाणा गौ सेवा आयोग के लिए ₹510 करोड़ का प्रावधान किया गया है। : Insurance Scheme

जैविक खेती को प्रोत्साहन

श्री राणा ने बताया कि जैविक खेती के लिए गोबर से तैयार वर्मी कम्पोस्ट रासायनिक खाद का बेहतर विकल्प है। यह न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है, बल्कि पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सुधारता है। : Insurance Scheme

हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम- 2015 के तहत गौ हत्या पर 10 साल की सजा और ₹1 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।

पशुपालन मंत्री ने गौशाला प्रतिनिधियों से राज्य सरकार के ‘बेसहारा गौवंश मुक्त हरियाणा’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

एमपी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से अप टू डेट रहने के लिए सरकारी योजना के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े।

👉सरकारी योजना व्हाट्सऐप ग्रुप।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त में मिलेगा कृषि विद्युत कनेक्शन

👉 SBI ने शुरू की हर घर लखपति स्कीम, आपके लिए कितने काम की है? देखें योजना से जुड़ी खास बातें

👉 स्टूडेंट्स के लिए नई योजना, बिना गारंटी के मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें कैसे एवं किन्हें मिलेगा लाभ

👉एमपी के किसानों को तालाब बनवाने पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान, लाभ लेने के लिए यहां से अभी डाउनलोड करें फार्म पीडीएफ

प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment