विशेषज्ञों ने कहा अभी सोने तेजी थमने के आसार कम, सालभर में 30% रिटर्न दिया, विशेषज्ञों से सोने चांदी का फोरकास्ट (Gold Forecast)।
Gold Forecast | सोना शुक्रवार को पहली बार 77 हजार रुपए से ऊपर निकल गया। देश में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 600 रुपए बढ़कर 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
कमोडिटी विश्लेषकों का अंदाजा है कि अगले साल जून तक सोना 85 हजार तक जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना पहली बार 2,700 डॉलर प्रति आउंस से ऊपर निकल गया।
आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक इसकी कीमत 14,164 रु. और 12 महीनों में 18,127 रुपए बढ़ चुकी है।
इसका मतलब है कि एक साल में गोल्ड का रिटर्न 30.6% रहा है। इसी दौरान सेंसेक्स का रिटर्न 22.27% रहा। आइए विशेषज्ञों से जानते है सोने चांदी Gold Forecast की चाल कैसी रहेगी…
7 दिनों में सोना 2580 रूपये महंगा हुआ
Gold Forecast | एक हफ्ते में सोना 2,500 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया। 24 कैरेट सोना 10 अक्टूबर को 74,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
17 अक्टूबर 2023 को देश में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 59,283 रुपए थी। अभी यह 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
आगामी महीनों में तेजी थामने के आसार नहीं
Gold Forecast | केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए आगामी कुछ महीनों में सोने में तेजी थमने के आसार नहीं हैं।
ब्याज दरें घटने से डॉलर की कमजोरी बड़ी वजह है। देश में भी सोने की डिमांड इतनी ज्यादा है कि 2018-19 से लेकर 2023-24 के बीच सोने का आयात 45% से ज्यादा बढ़ गया।
दिवाली से पहले सोना 80 हजार तक जा सकता है। सोना Gold Forecast जून 25 तक 85 हजारी हो सकता है।
दुनिया में ब्याज दरें घटने से सभी बाजारों में उछाल
पैराडाइम कमोडिटी एडवाइजर्स के संस्थापक बीरेन वकील के मुताबिक, अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन और चीन में ब्याज दरें घट रही हैं। इससे इन बड़े देशों में कैश की सप्लाई बढ़ गई है। सोने, इक्विटी और रियल एस्टेट समेत सभी बाजारों में उछाल देखा जा रहा है। : Gold Forecast
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आएंगे। 7 को अमेरिकी केंद्रीय बैंक लगातार दूसरी बार दरें घटा सकता है। यदि डोनाल्ड ट्रंप जीते तो अनिश्चितता बढ़ेगी। सोना और महंगा होगा।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 आज का सरिया सीमेंट का रेट | चेक करें देशभर के शहरों में सरिया सीमेंट का भाव
👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
👉 त्योहारी सीजन में क्या रहेंगे 10 ग्राम सोने के रेट, क्या कहते है विशेषज्ञ, जानिए…
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।
सोने की कीमत आसमान छू रही है
सोने मैं तो आग लग लगीहै