अप्रैल में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन कामकाज नहीं होगा। देखें April Bank Holidays लिस्ट…
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
April Bank Holidays | अप्रैल महीना कल से शुरू होने वाला हैं। इस महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।
4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगले महीने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है।
ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। April Bank Holidays
यहां देखें अप्रैल महीने में आपके राज्य और शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे..
अप्रैल माह बैंक हॉलीडे लिस्ट | April Bank Holidays
तारीख | अवकाश की वजह | किस जगह बंद रहेंगे |
1 अप्रैल | सालाना बैंक क्लोजिंग | सभी जगह |
5 अप्रैल | बाबू जगजीवन राम जन्मदिन | हैदराबाद – तेलंगाना |
6 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
10 अप्रैल | महावीर जयंती | सभी जगह |
12 अप्रैल | दूसरे शनिवार | सभी जगह |
13 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
14 अप्रैल | डॉ. अंबेडकर जयंती | सभी जगह |
15 अप्रैल | बंगाली न्यू ईयर और भोग बिहू | अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला |
16 अप्रैल | गुड फ्राइडे | सभी जगह |
20 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
21 अप्रैल | गरिया पूजा | अगरतला |
26 अप्रैल | चौथा शनिवार | सभी जगह |
27 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
29 अप्रैल | परशुराम जयंती | शिमला |
30 अप्रैल | अक्षय तृतीया | बेंगलुरु |
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम
आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। April Bank Holidays
अप्रैल में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं
अप्रैल 2025 में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर भी बंद रहेगा। April Bank Holidays
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
यह भी पढ़िए…👉 महिलाओं को इस बैंक से मिलेगा बिना गारंटी के लोन, ब्याज भी कम देना पड़ेगा, देखें डिटेल…
👉 एमपी में किसानों को तालाब बनाने के लिए मिल रही बंपर सब्सिडी, लाभ लेने के लिए क्या करना होगा, जानिए…
👉 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त में मिलेगा कृषि विद्युत कनेक्शन
👉 SBI ने शुरू की हर घर लखपति स्कीम, आपके लिए कितने काम की है? देखें योजना से जुड़ी खास बातें
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.