Commodities Price : एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ी, इधर कल से घरेलू सिलेंडर के दाम में भी होगी बढ़ोतरी। देखें डिटेल…
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
Commodities Price | सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे।
इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है।
इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर आगे भी कच्चे तेल के दाम घटे रहे तो पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा, घरेलू सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। विभिन्न शहरों में अब कल से घरेलू सिलेंडर 50 रूपये तक महंगा मिलेगा। Commodities Price इसकी जानकारी पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है।
50 रूपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर
Commodities Price ; घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है।
दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी। तब दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपए का था।
विभिन्न शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम
शहर | पुराने दाम (रूपये में) | नए दाम (रूपये में) |
दिल्ली | 803 | 853 |
मुंबई | 802.50 | 852.50 |
कोलकाता | 829 | 879 |
चेन्नई | 818.50 | 868.50 |
भोपाल | 808.50 | 858.50 |
जयपुर | 806.50 | 856.50 |
पटना | 901 | 951 |
रायपुर | 874 | 924 |
आम जनता के लिए नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम
Commodities Price ; एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 2 रुपए का इजाफा किया गया है। हालांकि, आम लोगों के लिए दाम नहीं बढ़ेंगे। बता दें की, पेट्रोल डीजल की कीमतें 4 बातों पर निर्भर करती है।
इसमें कच्चे तेल की कीमत, रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कीमत, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाला टैक्स और देश में फ्यूल की मांग का होना।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
दिल्ली | ₹94.72 | ₹87.62 |
मुंबई | ₹103.44 | ₹89.97 |
कोलकाता | ₹103.94 | ₹90.76 |
चेन्नई | ₹100.75 | ₹92.34 |
भोपाल | ₹106.47 | ₹91.84 |
रायपुर | ₹100.39 | ₹93.33 |
जयपुर | ₹104.88 | ₹90.36 |
चंडीगढ़ | ₹94.24 | ₹82.40 |
भारत में कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। Commodities Price
इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी। 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया।
अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती हैं।
क्रूड 4 साल के निचले स्तर पर आया
Commodities Price ; सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ऐसे समय में बढ़ाई है जब क्रूड ऑयल 4 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड पिछले हफ्ते 12% टूटा था।
वहीं सोमवार को भी ब्रेंट क्रूड 4% टूटकर 64 डॉलर से नीचे आ गया है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल- डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
यह भी पढ़िए…👉 सावधान रहें! साइबर ठगी का नया तरीका, फोटो पर क्लिक करते ही खाते से कट गए 2 लाख रुपए
👉 एमपी में किसानों को तालाब बनाने के लिए मिल रही बंपर सब्सिडी, लाभ लेने के लिए क्या करना होगा, जानिए…
👉 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त में मिलेगा कृषि विद्युत कनेक्शन
👉 SBI ने शुरू की हर घर लखपति स्कीम, आपके लिए कितने काम की है? देखें योजना से जुड़ी खास बातें
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.