सोने ने ऑलटाइम हाई बनाया। हालांकि, चांदी में गिरावट रही। चेक करें वर्तमान भाव और भविष्य भाव (Gold Price Forecast)
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
Gold Price Forecast | सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। सोने में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है।
हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बाद में सोना 651 रुपए गिरकर 90,345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था।
वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट रही। एक किलो चांदी की कीमत 3,579 रुपए गिरकर 95,957 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,536 रुपए प्रति किलो पर था।
वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। आज देशभर के टॉप शहरों में सोने का भाव एवं आगे क्या रहेगा सोने (Gold Price Forecast) का हाल। जानिए…
कैरेट के हिसाब से सोने का रेट | Gold Price Forecast
24 कैरेट सोने का रेट : 90,345 रूपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का रेट : 82,756 रूपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोने का रेट : 67,759 रूपये प्रति 10 ग्राम।
टॉप शहरों में सोने की कीमत | Gold Price Forecast
भोपाल में सोने का रेट : भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,430 रुपए है।
दिल्ली में सोने का रेट : दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,530 रुपए है।
मुंबई में सोने की कीमत : मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
कोलकाता में सोने की कीमत : कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,380 रुपए है। : Gold Price Forecast
चेन्नई में सोने का रेट : चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
इस साल अब तक 14,183 रुपए महंगा हो चुका है सोना
Gold Price Forecast | इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 14,183 रुपए यानी 19% बढ़कर 90,345 रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,940 रुपए यानी 12% बढ़कर 95,957 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
क्यों आ रही सोने में तेजी एवं आगे कहां तक जायेगा
Gold Price Forecast | सोने ने तेजी आने के कई कारण है। इसमें ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं। महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है। इन कारणों के चलते सोने में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। : Gold Price Forecast
वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर में चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
यह भी पढ़िए…👉 सावधान रहें! साइबर ठगी का नया तरीका, फोटो पर क्लिक करते ही खाते से कट गए 2 लाख रुपए
👉 एमपी में किसानों को तालाब बनाने के लिए मिल रही बंपर सब्सिडी, लाभ लेने के लिए क्या करना होगा, जानिए…
👉 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त में मिलेगा कृषि विद्युत कनेक्शन
👉 SBI ने शुरू की हर घर लखपति स्कीम, आपके लिए कितने काम की है? देखें योजना से जुड़ी खास बातें
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.