कल जारी होने वाले केंद्रीय बजट (Union Budget 2025) में कौन कौन से 6 बड़े ऐलान कर सकती है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन? आइए जानते है…
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Union Budget 2025 | कल यानी 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट जारी होना है। इस बजट से आमजनता एवं किसानों को कई उम्मीदें है।
बता दें की ये वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 8वां बजट है। इसमें 6 बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।
इन घोषणाओं को हमने तीन आधार पर चुना है। लोगों की जरूरत, BJP का मेनिफेस्टो, सरकार और मीडिया रिपोर्ट इत्यादि।
केंद्रीय बजट (Union Budget 2025) में आमजनता एवं किसानों के लिए कौन से हो सकते है वह 6 बड़े ऐलान, आइए डिटेल में जानते है…
1. घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
Union Budget 2025 | एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। अभी इस पर 20% ड्यूटी लगती है। इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं।
गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। अभी इस पर 6% ड्यूटी लगती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं। : Union Budget 2025
2. 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स फ्री हो सकती है।
नए रिजीम के तहत 10 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स-फ्री की जा सकती है।
15 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच की इनकम के लिए 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाया जा सकता है।
अभी इसमें 6 टैक्स ब्रैकेट हैं। 15 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स लगता है। नए रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है। : Union Budget 2025
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
3. PM किसान सम्मान निधि सहित इन योजनाओं पर चर्चा
पीएम किसान सम्मान निधि : सालाना 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए की जा सकती है। इस योजना में अभी 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3 किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।
आयुष्मान भारत योजना : इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी आर्थिक रूप से कमजोर और 70 साल से ज्यादा के बुजर्गों को इस योजना का फायदा मिलता है। इस योजना में 36 करोड़ से ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके हैं। : Union Budget 2025
ये भी पढ़ें 👉 बजट से पहले पीक पर पहुंचा सोने का भाव, अभी ओर महंगा होगा सोना, जानें सोने का ताजा भाव और भविष्य…
अटल पेंशन योजना (APY) : पेंशन राशि दोगुनी यानी, 10 हजार रुपए की जा सकती है। फिलहाल, मैक्सिमम मंथली पेंशन 5 हजार रुपए है। अभी तक इस योजना में 7 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर हो चुके हैं।
4. ग्रामीण इलाके के ग्रेजुएट युवाओं के लिए इंटर्नशिप | Union Budget 2025
‘एकीकृत राष्ट्रीय रोजगार नीति’ लाई जा सकती है। इसमें रोजगार देने वाली अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं को एक छतरी के नीचे लाया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों के सरकारी ऑफिसों में काम करने के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा हो सकती है। ये इंटर्नशिप केवल ग्रेजुएट युवाओं के लिए होगी।
विदेशों में नौकरी दिलाने में मदद के लिए इंटरनेशनल मोबिलिटी अथॉरिटी बनाई जा सकती है। स्किल बढ़ाने और रोजगार पैदा करने के लिए स्टार्टअप्स को सपोर्ट दिया जा सकता है। : Union Budget 2025
5. मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें जोड़ने का रोडमैप
हेल्थ सेक्टर का बजट करीब 10% तक बढ़ाया जा सकता है। पिछले साल हेल्थ के लिए 90 हजार 958 करोड़ रुपए दिए गए थे।
MRI जैसे चिकित्सा उपकरणों पर आयात शुल्क कम हो सकता है। अभी इस पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 7.5% से 10% के बीच है।
अगले 5 साल में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें जोड़ने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। इसका रोडमैप बजट में पेश किया जा सकता है। : Union Budget 2025
6. सस्ते घर खरीदने की प्राइस लिमिट बढ़ सकती है
मेट्रो शहरों के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग (सस्ते घर) प्राइस लिमिट 45 लाख रुपए से बढ़ाकर 70 लाख रुपए की जा सकती है। यानी, अगर कोई 70 लाख रुपए तक का घर खरीदेगा तो उसे सरकारी योजना के तहत छूट मिलेगी।
अन्य शहरों के लिए लिमिट 50 लाख रुपए की जा सकती है। होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है। अभी ये 2 लाख रुपए है। : Union Budget 2025
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 मात्र ₹3.25 लाख रुपए में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा, फुल चार्ज में चलेगी 250 किमी
👉 लॉन्च हुआ सैमसंग एस25 अल्ट्रा, जान लें भारत में क्या है सैमसंग एस25 अल्ट्रा की कीमत
👉 देश में कैसा है गोल्ड इंपोर्ट का हाल, जानिए आगे सोने में कितना आएगा उछाल, जानें सबकुछ…
👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।