सोने-चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, 70 हजार रूपये तक सोने का दाम, चांदी के भाव 80 हजार तक पहुंचे

सोने एवं चांदी की कीमत (Today Gold Silver Price) ने बनाया ऊंचाई का रिकॉर्ड, आइए जानते है आज क्या रहे सोने चांदी के भाव.

Today Gold Silver Price | 28 मार्च के बाद सोने चांदी के दाम में दोबारा उछाल देखने को मिला है। आज 4 अप्रैल को सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर चला गया है। यह पहली बार हुआ है जब सोने का दाम 70 हजार रुपए एवं चांदी का दाम 80 हजार रुपए के करीब पहुंच गए है। बताया जा रहा है की, इस वर्ष सोने का दाम 75 हजार पार तक जा सकता है। वही, चांदी का दाम 85 हजार तक जा सकता है।

सोने-चांदी के दाम बड़ने के कई कारण सामने आते है। जैसे शादियों के सीजन से सोने एवं चांदी (Today Gold Silver Price) की डिमांड बढ़ी। इसके अलावा दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे। जिसके चलते इनकी कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। अगर आप भी इस शादी के सीजन में सोने चांदी खरीदने का मन बना रहे है, तो आइए जानते है क्या चल रहे सोने-चांदी के करेंट रेट..

आज का सोने का भाव (Today’s Gold Rate)

Today Gold Silver Price | आज गुरुवार (4 अप्रैल) को एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 572 रुपए महंगा होकर 69,936 रुपए का हो गया। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 6,634 रुपए बढ़ चुके हैं।

1 मार्च 2024 को सोना 62592 रुपए पर था। वही, 1 महीने के दरमियान 31 मार्च को सोने के दाम 4660 रूपये बढ़कर 67252 रूपये पर पहुंच गए थे। जिसके बाद आज सोना 69,936 रुपए का हो गया। बता दें की, सोने में इस साल फरवरी के मध्य से तेजी का ट्रेंड जारी है। इस साल सोना अब तक 10.44 फीसदी चढ़ चुका है। अप्रैल में सोने (Today Gold Silver Price) में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

आज का चांदी का भाव (Today’s Silver Rate)

Today Gold Silver Price | चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 1469 रुपए महंगी होकर 79,063 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले ये 77,594 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

बता दें की, 1 मार्च 2024 को चांदी के दाम 67252 रूपये बने हुए थे। जबकि, 1 महीने के बाद यानी 31 मार्च तक 6875 रूपये बढ़कर 74127 रूपये पर पहुंच गई थे। वही, अब चांदी की कीमत 79,063 रूपये पर है। चांदी का भाव तीन साल के सबसे ऊंचे स्तर पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें 👉 आईपीएल के प्रत्येक मैच में दिखाई जाने वाली Tata Punch.EV की सभी विशेषताएं, रेंज, कीमत, यहां जानें..

फरवरी से सोने में तेजी का ट्रेंड

Today Gold Silver Price | फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जानकारी देते हुए बताया था कि, इस साल लोन सस्ता होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। सोने के साथ चांदी में भी तेजी है। इसका भाव तीन साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इंटरेस्ट रेट घटने का पॉजिटिव असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ता है। सोने की कीमतों में इस साल फरवरी से ही तेजी का रुख है। इस हफ्ते सोने ने रोजाना ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

सोने के दाम में तेजी की वजहें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जियोपॉलिटिकल स्थितियों के चलते भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। मध्यपूर्व के साथ रूस-यूक्रेन में हालात टकरावपूर्ण बने हुए हुए हैं। इधर, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। : Today Gold Silver Price

इसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के मुताबिक, फरवरी में केंद्रीय बैंकों ने लगातार सोना खरीदा है। यह सोने में केंद्री बैंकों की खरीदारा का लगातर नौवां महीना था। इसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा। उसके बाद इंडिया और कजाकिस्तान का नंबर रहा।

इस साल 10 फीसदी तक चढ़ा सोना

Today Gold Silver Price | 4 अप्रैल को सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड का भाव सुबह 9:12 बजे 2,299.25 डॉलर प्रति औंस था। पिछले 7 दिन से स्पॉट गोल्ड में तेजी बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में 5 अप्रैल को नॉन-फार्म पेरोल के डेटा आने वाले हैं। इस पर इनवेस्टर्स की नजरें रहेंगी। इस साल सोना 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। अप्रैल में इसमें 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉सरकारी नौकरी: रेलवे में नौकरी के लिए 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

👉 10वीं एवं 12वीं पास युवा को मिलेगा रेलवे और पुलिस में सरकारी नौकरी का अवसर, इतनी सैलरी मिलेगी

👉 सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment