अच्छी खबर! इस कारण से कम हो सकती हैं पेट्रोल डीजल की कीमत, यहां जानें नया अपडेट

क्रूड ऑयल की कीमतें तीन साल के निचले स्तर पर, इसका असर पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) पर पड़ने वाला है, जानिए डिटेल..

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Petrol Diesel Price | पेट्रोल और डीजल दोनों ही मोटर वाहनों में उपयोग होने वाले ईंधन हैं। इनकी कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं और ये कीमतें सरकार द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतें सरकार द्वारा लगाए गए कर, राज्यों द्वारा लगाए गए वैट, ईंधन की मांग और आपूर्ति एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते पेट्रोल डीजल के दामों में उतर चढ़ाव देखने को मिलता है।

इन्हीं कारकों में से एक ‘ क्रूड ऑयल की कीमतें ‘ के चलते पेट्रोल डीजल से चलने वाली गाड़ियों में लगने वाले पेट्रोल डीजल की कीमतों Petrol Diesel Price पर असर देखने को मिल सकता है।

इनके दाम कम होने के आसार नजर आ रहे है। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के सेक्रेटरी पंकज जैन ने यह जानकारी दी है।

कम हो सकते है पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Price | पेट्रोल एवं डीजल दोनों ही एक प्रकार के तरल ईंधन है जो टू व्हीलर, फॉर व्हीलर वाहनों को चलाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। अब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के सेक्रेटरी पंकज जैन ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक कम रहती है तो तेल कंपनियां फ्यूल की कीमतों को कम करने पर विचार करेंगी।

दरअसल, तेल की कीमतें हाल ही में तीन साल के निचले स्तर पर आ गई हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों मुनाफा बढ़ा है। : Petrol Diesel Price

संभव है कि महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे प्रमुख राज्यों में चुनावों से पहले इसका फैसला हो सकता है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

आखिरी बार मार्च में सस्ता हुआ था पेट्रोल डीजल

Petrol Diesel Price | इससे पहले मार्च में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण खुदरा विक्रेताओं, विशेष रूप से सरकारी कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन बढ़ा था।

इसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सरकार के आदेश के बाद कीमतें 2 रुपए तक कम की थी। ये कंपनियां देश के ऑयल मार्केट में 90% की हिस्सेदारी रखती हैं।

ये भी पढ़ें 👉 आज देशभर में विभिन्न कंपनियों के 6/8/10/12/16/20/25 MM सरिया का रेट क्या चल रहा है, जानें

देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में…

Petrol Diesel Price | देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में है। यहां एक लीटर पेट्रोल 108.46 रुपए प्रति लीटर है।

इसके बाद केरल में 107 रुपए /लीटर, मध्य प्रदेश में 106 रुपए /लीटर और बिहार में 105 रुपए लीटर है। वहीं, आंध्र प्रदेश में डीजल की कीमत 96 रुपए/लीटर है।

पेट्रोल की कीमत को ग्लोबल मार्केट से जोड़तक 2010 में डिकंट्रोल कर दिया गया था और डीजल की कीमत को 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था। : Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price | प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (₹प्रति लीटर) डीजल (₹प्रति लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
चंडीगढ़ 94.24 82.40
जयपुर 104.88 90.36
रायपुर 100.39 93.33
मुंबई 104.21 92.15
भोपाल 106.47 91.84
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34

 

देश के 13 राज्यों में 100 रु. लीटर से महंगा है पेट्रोल

राज्य  पेट्रोल डीजल
आंध्रप्रदेश ₹108.46 ₹96.33
तेलंगाना ₹107.41 ₹95.65
केरल ₹107.35 ₹96.23
मध्यप्रदेश ₹106.47 ₹91.84
बिहार ₹105.18 ₹92.04
पश्चिम बंगाल ₹104.95 ₹91.76
राजस्थान ₹104.88 ₹90.36
महाराष्ट्र ₹103.44 ₹89.97
कर्नाटक ₹102.86 ₹88.94
सिक्किम ₹101.50 ₹88.80
ओडिशा ₹101.06 ₹92.64
तमिलनाडु ₹100.75 ₹92.34
छत्तीसगढ़ ₹100.49 ₹93.44

नोट : पेट्रोल डीजल के दाम Petrol Diesel Price औसत और रुपए प्रति लीटर में है।

सरिया सीमेंट, सोना चांदी, नए मोबाइल/कार/बाइक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 विवो ने इतनी कम कीमत में लॉन्च किया डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट, सोनी कैमरा एवं 80W चार्जर वाला मोबाइल

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

👉 त्योहारी सीजन में क्या रहेंगे 10 ग्राम सोने के रेट, क्या कहते है विशेषज्ञ, जानिए…

👉 कार खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! आज से इतनी सस्ती हो गई मारुति की कारें

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

2 thoughts on “अच्छी खबर! इस कारण से कम हो सकती हैं पेट्रोल डीजल की कीमत, यहां जानें नया अपडेट”

Leave a Comment