👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
November Car Sales Report | शादियों के मौजूदा सीजन में गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है। नवंबर में देश की प्रमुख कार कंपनियों- मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कारों की बिक्री 2.1-43.6% बढ़ गई है।
शादियों का सीजन 12 नवंबर से शुरू हुआ। बीते महीने शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में गाड़ियों की बेहतर डिमांड देखी गई। इस बीच एसयूवी की जोरदार मांग बनी रही। लेकिन हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई ह्युंडई मोटर इंडिया की बिक्री नवंबर में 2.4% घट गई।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के सीईओ (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा, ‘नवंबर में ग्रामीण इलाकों में कंपनी की पहुंच बढ़कर 48.7 फीसदी हो गई। पिछले साल नवंबर की तुलना में यह 2.2 फीसदी ज्यादा है। : November Car Sales Report
लेकिन शहरी बाजारों में हमने अक्टूबर में जो तेजी देखी थी, वो नवंबर में देखने को नहीं मिली। आम तौर पर शहरी ग्राहक दिसंबर का इंतजार करते हैं, ताकि उन्हें साल के अंत में बेहतर ऑफर मिल सके। इस बीच हम पोर्टफोलियो में एसयूवी बढ़ा रहे हैं, जो अब 29 फीसदी तक पहुंच गया है।’
November Car Sales Report | मारुति ने बेचू 1.41 लाख कारें, टाटा मोटर्स ने 46,068
कंपनी | नवंबर 2023 | नवंबर 2024 | अंतर |
मारुति सुजुकी | 1,34,158 | 1,41,312 | 5.33% |
हुंडई मोटर इंडिया | 49,451 | 48,246 | -2.44% |
टाटा मोटर्स | 46,068 | 47,063 | 2.16% |
टोयोटा किर्लोस्कर | 17,818 | 25,586 | 43.60% |
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
ह्युंडई मोटर की बिक्री 2.4%, निर्यात 20% घटा
November Car Sales Report | नवंबर में ह्युंडई मोटर इंडिया की बिक्री 2.4% घटकर 48,246 रह गई। निर्यात भी 20% घटकर 13,006 रह गया। इस बीच कुल बिक्री में ग्रामीण बाजार की हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 22.1% हो गई।
टीवीएस की बिक्री 10%, सुजुकी की 8% बढ़ी
November Car Sales Report | दोपहिया सेगमेंट में टीवीएस की बिक्री 10% बढ़कर 4 लाख हो गई। सुजुकी मोटरसाइकिल ने 94,370 वाहन बेचे। पिछले साल नवंबर में टीवीएस ने 3.6 लाख और सुजुकी ने 87,096 दोपहिया बेचे थे।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 दिसंबर में कितने दिन बंद रहेगा बैंक और शेयर बाजार, यहां चेक करें दिसंबर अवकाश लिस्ट…
👉 राशन लाने पीडीएस पर नहीं जाना पड़ेगा, अब घर घर पहुंचेगा राशन, एमपी में शुरू होगी ये नई योजना
👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.
👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।