छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म, जारी हुआ एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, यहां से ऑनलाइन चेक करें..

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने MP बोर्ड के 5वीं और 8वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट (MP Board Result) जारी किया। यहां से देखें.

MP Board Result | लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल, राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड के 5वीं और 8वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है।

बता दें की, क्लास 5 के बोर्ड एग्जाम 6 से 13 मार्च और क्लास 8 के बोर्ड एग्जाम 6 से 14 मार्च के बीच हुए थे। ये एग्जाम एक सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे के बीच हुए थे। जिसके बाद अब राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट MP Board Result जारी कर दिया है।

24 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था कक्षा 5वीं एवं 8वीं में एग्जाम

इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5 और क्लास 8 का बोर्ड MP Board Result एग्जाम दिया था। इनमें से करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5 का बोर्ड एग्जाम दिया था और 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था। 2023 में 5वीं का ओवरऑल पास पर्सेटेज 82.27% था जबकि क्लास 8 का ओवरऑल पास पसेंटेज 76.09% था।

लड़को के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट बेहतर

MP Board Result | आपको बता दें की, इस साल कुल 12,33,688 स्टूडेंट्स ने क्लास 5 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 11,22,320 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए। इनमें से 5,69,518 लड़के और 5,52,802 लड़कियां पास हुए हैं। ऐसे में कक्षा 5वीं का ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 90.97 प्रतिशत है। लड़कों का पास परसेंटेज 89.62 प्रतिशत है और लड़कियों का पास परसेंटेज 92.41 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें 👉 रेलवे में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 35000, 10वीं पास यहां से करें अप्लाई

वही, इसके अलावा इस वर्ष कक्षा 8वीं में कुल 11,37,387 स्टूडेंट्स ने क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 9,97,553 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए थे। इनमें से 5,01,169 लड़के और 4,96,384 लड़कियां हैं। क्लास 8 का ओवर ऑल पासिंग परसेंटेज 87.71 प्रतिशत है। लड़कों का पास परसेंटेज 85.94 प्रतिशत है जबकि लड़कियों का पास परसेंटेज 89.56 प्रतिशत है। : MP Board Result

कक्षा 8 तक किसी स्टूडेंट को फेल नहीं किया जा सकता

ज्ञात हो की, क्लास 5 और क्लास 8 के बोर्ड एग्जाम MP Board Result में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को टोटल कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। इसके अलावा हर सब्जेक्ट में भी 33% स्कोर करना जरूरी है।

हालांकि, RTE गाइडलाइन के मुताबिक किसी बच्चे को एलीमेंट्री क्लासेस यानी क्लास 1 से क्लास 8 के बीच फेल नहीं किया जा सकता। वहीं, हर स्टूडेंट को अपने मार्क्स इम्प्रूव करने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका भी दिया जाता है। : MP Board Result

ऑनलाइन यहां से चेक करें एमपी बोर्ड का रिजल्ट

स्टूडेंट्स RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। जानें..

  • एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • यहां पर आपको rskmp.in वेबसाइट के होम पेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट MP Board Result पर क्लिक करें।
  • अब जिसके बाद कक्षा 5 या कक्षा 8 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको एक नए पेज पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर सबमिट करना होगा।

इस तरह आप अपना कक्षा 5वीं या कक्षा 8वीं का रिजल्ट / स्कोर कार्ड MP Board Result डाउनलोड करके अपने पास रखें।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 10वीं एवं 12वीं पास युवा को मिलेगा रेलवे और पुलिस में सरकारी नौकरी का अवसर, इतनी सैलरी मिलेगी

👉 सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment