कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! अगले महीने से इतनी महंगी हो जायेगी मारुति की कारें…

Maruti Car Price Hike : अगले महीने से कितनी महंगी होगी मारुति की कारें, आइए जानते है आर्टिकल में मॉडल-वाइज प्राइस।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Maruti Car Price Hike | मारुति सुजुकी इंडिया ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी कंपनी के लाइअप के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग।

नई कीमतें 1 फरवरी 2025 से लागू होंगी। मारुति ने बताया है कि कीमतों में 1,500 रुपए से लेकर 32,500 रुपए तक इजाफा किया जाएगा।

इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने अपने लाइअप के सभी मॉडल्स पर 4% तक की बढ़ोतरी की थी। मारुति ने बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के कारण यह फैसला लिया है।

कंपनी का कहना है कि उसके पास कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। आइए जानते है मॉडल-वाइज Maruti Car Price Hike कितनी बढ़ाई जायेगी कीमतें…

सेलेरियो कार के दाम सबसे ज्यादा बढ़े | Maruti Car Price Hike

सबसे ज्यादा दाम सेलेरियो के बढ़े हैं। इसमें 32,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सियाज, जिम्नी की कीमतों में 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

19,500 रूपये तक महंगी मिलेगी ऑल्टो | Maruti Car Price Hike

मॉडल कीमतों में बढ़ोतरी कारों की वर्तमान कीमतें (अनुमानित) कार की नई कीमतें (1 फरवरी से लागू होगी)
ऑल्टो के10 ₹19500 तक ₹3.99- ₹5.96 लाख ₹4.18- ₹6.15 लाख
एस प्रेसो ₹5000 तक ₹4.26- ₹6.12 लाख ₹4.31- ₹6.17 लाख
सेलेरियो ₹32500 तक ₹4.99- ₹7.04 लाख ₹5.315- ₹7.365 लाख
वेगन आर ₹13000 तक ₹4.24- ₹6.50 लाख ₹4.36- ₹6.63 लाख
स्विफ्ट ₹5000 तक ₹6.49- ₹9.60 लाख ₹6.53- ₹9.65 लाख
डिजायर ₹10500 तक ₹6.79- ₹10.14 लाख ₹6.895- ₹10.245 लाख
ब्रेजा ₹20000 तक ₹8.34- ₹14.14 लाख ₹8.54- ₹14.34 लाख
आर्टिगा ₹15000 तक ₹4.99- ₹7.04 लाख ₹5.14- ₹7.19 लाख
इको ₹12000 तक ₹8.69- ₹13.03 लाख ₹5.11- ₹13.15 लाख
सुपर कैरी ₹10000 तक ₹5.25- ₹6.41 लाख ₹5.35- ₹6.51 लाख
इग्निस ₹6000 तक ₹5.84- ₹8.06 लाख ₹5.31- ₹6.12 लाख
बलेनो ₹9000 तक ₹6.66- ₹9.83 लाख ₹6.75- ₹9.92 लाख
सियाज ₹1500 तक ₹9.40- ₹12.29 लाख ₹9.505- ₹12.305 लाख
एक्सएल 6 ₹10000 तक ₹11.61- ₹14.77 लाख ₹11.71- ₹14.87 लाख
फ्रोक्स ₹5500 तक ₹7.51- ₹13.04 लाख ₹7.565- ₹13.095 लाख
ग्रैंड विटारा ₹25000 तक ₹10.99- ₹20.09 लाख ₹11.24- ₹20.34 लाख
जिम्नी ₹1500 तक ₹12.74- ₹14.95 लाख ₹12.755- ₹14.965 लाख

Maruti Car Price Hike

ये भी पढ़ें 👉 सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया, अभी आपके शहर में क्या है सोने चांदी के रेट, जानिए…

दिसंबर 2024 में मारुति ने 1,78,248 कारें बेची

Maruti Car Price Hike | मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2024 में 1,78,248 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि पिछले साल से 30% ज्यादा है।

इसमें घरेलू स्तर पर बेची गई 1,32,523 यूनिट, एक्सपोर्ट की गई 37,419 यूनिट और अन्य ओईएम को बेची गई 8,306 यूनिट शामिल हैं।

दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी को ₹3,069 करोड़ का फायदा

Maruti Car Price Hike | मारुति सुजुकी को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 3,069 करोड़ रुपए का मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर (YoY) इसमें 17% की कमी आई है।

एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 3717 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 37,203 करोड़ रुपए रहा।

जुलाई-सितंबर 2023 में कंपनी ने 37,062 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.37% की मामूली बढ़त रही। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से होने वाली कमाई को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 मात्र ₹3.25 लाख रुपए में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा, फुल चार्ज में चलेगी 250 किमी

👉 लॉन्च हुआ सैमसंग एस25 अल्ट्रा, जान लें भारत में क्या है सैमसंग एस25 अल्ट्रा की कीमत

👉 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार रिवील की, सिंगल चार्ज पर चलेगी 500+ किमी, जानें कीमत

👉 देश में कैसा है गोल्ड इंपोर्ट का हाल, जानिए आगे सोने में कितना आएगा उछाल, जानें सबकुछ…

👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment