आइए जानते है विभिन्न शहरों में क्या रहने वाले है गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rate)..
LPG Cylinder Rate | आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2024-25 शुरू हो गया है। यह नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आया है। साल के पहले ही दिन गैस की कीमतों आम जनता को बड़ी राहत मिली है। 1 अप्रैल की सुबह-सुबह आम जनता के लिए खुशखबरी आयी है। दरअसल, आज से LPG सिलेंडर के भाव सस्ते हो गए हैं। आइए जानते है विभिन्न शहरों में क्या रहने वाले है गैस सिलेंडर के दाम..
32 रूपये सस्ते हुए गैस सिलेंडर के दाम
LPG Cylinder Rate | नई कीमत आज से लागू तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम कर दी हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 32 रुपये कम की गई है। दिल्ली में दाम अब 30.50 रुपए घटकर 1764.50 रुपए हो गए हैं।
पहले ये 1795 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर अब 32 रुपए घटकर 1879 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1911 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 31.50 रुपए कम होकर 1717.50 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1930 रुपए (LPG Cylinder Rate) का मिल रहा है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
घरेलू 14.2 केजी एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव नहीं
बता दें की, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों (LPG Cylinder Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम मार्च में रुपए 25.50 प्रति सिलिंडर की बढ़े थे। फरवरी में भी 14 रुपए और जनवरी में 1.50 रुपए बढ़े दाम थे। हालांकि 14.2 केजी घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वही, हवाई ईंधन की कीमतों में करीब रु 502.91/किलो लीटर की राहत मिली है।
ये भी पढ़ें 👉 इस साल भारत में लॉन्च होने वाले है धांसू स्मार्टफोन, अभी से जान लीजिए इनकी कीमत
विभिन्न शहरों में 14.2 केजी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम : LPG Cylinder Rate
- दिल्ली – 803 रु,
- मुंबई – 802.50 रु,
- कोलकाता – 829 रु,
- चेन्नई – 818.50 रु,
- भोपाल – 808.50 रु,
- जयपुर – 806.50 रु,
- पटना – 901 रु,
- रायपुर – 874 रु,
इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा
LPG Cylinder Rate | आज से इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना महंगा हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। इस स्कीम के तहत 22,500 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती थी। हालांकि, सरकार ने आज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS ) शुरू की है।
यह 31 जुलाई 2024 तक वैलिड रहेगी। नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं थ्री व्हीलर पर 25,000 तक सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा किया, टोयोटा और टाटा ने आज से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। गाड़ियों के अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग लागू होंगी। बीते दिनों टाटा ने बताया था कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते उसने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। : LPG Cylinder Rate
आज से ये बदलाव भी हुए
SBI डेबिट कार्ड के लिए देना होगा ज्यादा चार्ज :- SBI ने कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े एनुअल मेंटेनेंस फीस में 75 रुपए बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद क्लासिक-सिल्वर- ग्लोबल – कॉन्टेक्लैस डेबिट कार्ड के लिए 125 रुपए की जगह 200 रुपए सालाना फीस चुकानी होगी। इसमें GST अलग से जोड़ी जाएगी। : LPG Cylinder Rate
बिना KYC वाले फास्टैग हो जाएंगे बंद :- अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है वो आज से डीएक्टिव हो सकता है। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा। दोबारा इसे चालू करने के लिए आपको KYC अपडेट करानी होगी।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
यह भी पढ़िए…👉प्याज भंडारण गृह पर साढ़े 4 लाख रूपये का अनुदान देगी सरकार, इन किसानों को ही मिलेगा योजना का लाभ..
👉 बेहद कम बजट एवं आसानी से शुरू कर करें ये टॉप 6 ग्रामीण उद्योग बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई
👉 युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, राज्य बीमा निगम में 1930 वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी
👉 सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।