फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, एक हफ्ते में 3000 चढ़ा सोना, आज क्या रहे 22 व 24 कैरेट सोना एवं 1 किलो चांदी का दाम

एक हफ्ते के अंदर सोना 71 हजार से 73 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, चांदी भी 85 हजार रुपए किलो करीब, जानें Latest Gold Silver Rate डिटेल..

Latest Gold Silver Rate | सोने एवं चांदी ने अपने ट्रेंड कंटिन्यू रखा है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही सोने चांदी के दाम ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन पिक पर पहुंचने के बाद ही लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

लेकिन अक्षय तृतीया से पहले 1 सप्ताह के अंदर अंदर सोने चांदी के दाम में एक बार फिर अच्छी तेजी देखने को मिली है। बता दें की, सोने के दाम फिर से 73 हजार रूपए (प्रति 10 ग्राम) पार निकल गए है। वही, इस सप्ताह चांदी में 3000 रूपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है। आइए जानते है आज क्या रहा 22 व 24 कैरेट सोने एवं 1 किलो चांदी का लेटेस्ट रेट Latest Gold Silver Rate..

आज का सोने का रेट (Today Latest Gold Rate)

Latest Gold Silver Rate | इस हफ्ते सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 6 मई को सोना 71,621 रुपए पर था, जो अब, यानी 11 मई को 73,008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 1,387 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

आज का चांदी का रेट (Today Latest Silver Rate)

वहीं चांदी Latest Gold Silver Rate की बात करें तो ये अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में ये 80,965 रुपए पर थी, जो अब अपने ऑल टाइम हाई 84,215 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं इस हफ्ते इसकी कीमत 3,250 रुपए बढ़ी है। बता दें की, इस वर्ष सोने चांदी के दाम में जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

MCX पर सोने के दाम

अमेरिका में बढ़ते बेरोजगारी के दावों के बीच ब्याज दरों में कटौती की वजह से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। MCX पर आज स्पॉट गोल्ड 1.14% की तेजी के साथ 2,335 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.8% की बढ़त लेकर 2,340 डॉलर प्रति औंस पर था। : Latest Gold Silver Rate

सोने की कीमतों में तेजी की कारण

सोने का भारतीय संस्कृति में एक अलग स्थान है। यह विभिन्न उत्सवों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर शादी के मौसम और दिवाली के दौरान। जैसे-जैसे ये शुभ अवसर नजदीक आते हैं। सोने की मांग बढ़ने लगती है, जिससे इसकी कीमत पर दबाव बढ़ जाता है। आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए आज इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। : Latest Gold Silver Rate

ये भी पढ़ें 👉 शहर नहीं गांव में ही घर बैठे शुरू करें है ये टॉप 5 ग्रामीण बिजनेस, कम समय में होगी दुगुनी कमाई

देश के टॉप 10 शहरों में 22 एवं 24 कैरेट सोने का दाम

  • लखनऊ :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,390 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,410 रुपए है। : Latest Gold Silver Rate
  • बैंगलुरू :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,390 रुपए है।
  • दिल्ली :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,510 रुपए है।
  • हैदराबाद :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,390 रुपए है।
  • पटना :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,290 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,310 रुपए है।
  • मुंबई :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,360 रुपए है। : Latest Gold Silver Rate
  • कोलकाता :- 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,360 रुपए है।
  • चेन्नई :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,640 रुपए है।
  • भोपाल :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,410 रुपए है।
  • अहमदाबाद :- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,290 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,340 रुपए है। : Latest Gold Silver Rate

75 हजार तक जा सकता है सोने के दाम 

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार जून से फिर शादियां शुरू हो जाएंगी, इससे सोने की डिमांड में तेजी आएगी। इससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

2024 में क्या रहेगा सोने का ट्रेंड

Latest Gold Silver Rate | 2024 में भी सोने की कीमत बढ़ने का अनुमान है। मौद्रिक नीति में उलटफेर, केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीदारी, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित विकल्प होने की भावना, वे अहम फैक्टर हैं जो सराफा की कीमतों में इजाफा करेंगे। इसके अलावा 2024 में भारत, अमेरिका, कुछ यूरोपीय राज्यों और ताइवान सहित कम से कम 64 देशों में चुनाव होने हैं।

इसे देखते हुए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा है कि इस पूरे साल पोर्टफोलियो के हेजिंग की जरूरत सामान्य से अधिक हो सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि सोने ने जो गति हासिल की है, उसके शॉर्ट टर्म में खत्म होने की संभावना नहीं है। वर्तमान मार्केट सिनेरियो, सोने की कीमत में वृद्धि जारी रखने के लिए एक मंच तैयार करता हुआ लग रहा है। : Latest Gold Silver Rate

अजय केडिया के मुताबिक, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने के शुद्ध खरीदार रहे हैं, जो अपने भंडार में विविधता लाने और अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की संभावना है। इससे सोने की कीमतों को एक ठोस आधार मिलेगा। साथ ही भारत में शादी का सीजन और त्योहारी मांग भी सोने की कीमतों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 मात्र साढ़े 5 हजार की किस्तों से ले सकेंगे ये शक्तिशाली बुलेट, देखें कीमत एवं अन्य जानकारी..

👉नौकरी नहीं घर बैठे इन 4 बिजनेस से कम लागत में होगी तगड़ी कमाई, जानें पूरी डिटेल..

👉सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

👉निवेशकों को किया मालामाल, इस कंपनी के शेयर ने एक साल में दिया 1700% से ज्यादा का रिटर्न..

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment