लाड़ली बहनों के लिए कैसा रहा एमपी बजट 2024, क्या योजना की राशि 3000 रूपये बढ़ेगी! जानें..

बुधवार यानी आज 3 जुलाई को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश का बजट जारी कर दिया है। Ladli Bahana Yojana की राशि बढ़ेगी या नही, जानें..

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Ladli Bahana Yojana | आज 3 जुलाई यानी बुधवार को सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला फुल बजट पेश कर दिया है। इस बजट में आमजनता, किसानों सहित युवाओं के लिए कई अहम निर्णय लिए गए इस बजट में सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया है।

यह बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ करोड़ रुपए का पहला बजट है। सोशल मीडिया पर कई खबरे आ रही थी की, मध्यप्रदेश के बजट में लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। यह अब क्लियर हो गया है। क्या लाडली बहना योजना Ladli Bahana Yojana की राशि बढ़ेगी या नही, जानें..

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में किया था वादा..

महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने पिछले साल शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की गई थी। शुरुआत में 1 हजार रुपए प्रतिमाह दिए गए। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में यह वादा किया था की, इस Ladli Bahana Yojana योजना की राशि 1000 रूपये से बढ़ाकर 3000 रूपये तक किए जायेंगे। ज्ञात हो की, प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अभी इस योजना के तहत प्रति महिला को 1250 रुपए की किस्त उनके खाते में डाली जा रही है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

क्या लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रूपये? जानें..

Ladli Bahana Yojana | लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए ही मिलेंगे। बजट में राशि बढ़ाने का वित्त मंत्री ने कोई जिक्र नहीं किया। इसके अलावा प्रदेश में चलाई जा रही ई-स्कूटी योजना का भी बजट में जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि, महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए 1 लाख 21 हजार 997 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 19 हजार 21 करोड़ ज्यादा है।

ये भी पढ़ें 👉 एमपी के किसानों एवं युवाओं के लिए अच्छी खबर, बजट में हुआ ये बड़ा ऐलान, नई योजना भी शुरू, देखें डिटेल…

महिलाओं को एमपी बजट 2024 में क्या मिला?

एमपी बजट 2024 में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 26 हजार 560 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। यह पिछले बजट से 81 फीसदी ज्यादा है। यह फंड लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित लाड़ली बहना योजना Ladli Bahana Yojana के काम आने वाला है।

बता दें की, लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ 48.3 लाख बेटियों को मिल रहा है। वही पीएम जनमन योजना के तहत 217 आंगनवाड़ी बिल्डिंगों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपए किए गए है। इसके अलावा प्रदेश में आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 स्कीम में 11706 आंगनवाड़ियों को सक्षम बनाए जायेंगे। : Ladli Bahana Yojana

एमपी बजट 2024 की खास बातें…

  • पीएम ई-बस योजना के तहत छह शहरों में 552 ई बसें चलाई जाएंगी। ये ई-बसें इंदौर, भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन व सागर में चलेंगी। इस साल मंदसौर, नीमच व सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
  • 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का प्रावधान। इससे उज्जैन और आसपास के 10 जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।
  • राम पथ गमन के स्थानों को चिह्नित कर उनका विकास करेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय योजना पर भी काम होगा। : Ladli Bahana Yojana
  • ई-विधान, ई-कैबिनेट, ई-विधान ऑफिस बनाए जाएंगे। ई-विधायक ऑफिस योजना के तहत प्रति विधायक 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने पर पार्थिव देव को घर तक सम्मानजनक ढंग से पहुंचाने के लिए शांति वाहन सेवा शुरू की जाएगी।
  • उज्जैन में चना और ग्वालियर में सरसों अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जाएगी।
  • सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे रिटायरमेंट बाद तत्काल भुगतान हो सकेगा। : Ladli Bahana Yojana
  • बालाघाट, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और मुरैना में आयुर्वेद चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में 800 आयुष्य आरोग्य मंदिरों का संचालन शुरू किया गया है। हेल्थ सेक्टर के लिए 21 हजार 144 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 मात्र साढ़े 5 हजार की किस्तों से ले सकेंगे ये शक्तिशाली बुलेट, देखें कीमत एवं अन्य जानकारी..

👉पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर धान के अलावा अब इन बीजों पर मिलेगा 2000 रूपये का अनुदान

👉सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

👉निवेशकों को किया मालामाल, इस कंपनी के शेयर ने एक साल में दिया 1700% से ज्यादा का रिटर्न..

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment