फिर बढ़े सोने चांदी के भाव, 71 हजार पार पहुंचा सोना, चांदी का भी रिकॉर्ड टूटा

इस वर्ष 7726 रूपए बढ़े सोने के दाम, आइए जानते है आज क्या रहे सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Hike)।

Gold Silver Price Hike | सोने चांदी के भाव आसमान छू रही है। बता दें की, आज सोमवार 8 अप्रैल को सोने चांदी के दाम एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान आज 10 ग्राम सोना 1182 रुपए महंगा होकर 71,064 रुपए का हो गया है।

इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 7,762 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। चांदी (Gold Silver Price Hike) भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 2287 रुपए महंगी होकर 81,383 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले ये 79,096 रुपए पर थी।

मार्च में यह था सोने-चांदी का दाम

Gold Silver Price Hike | 1 मार्च को सोने का दाम 62592 रूपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि, 31 मार्च को इसका भाव 67252 रूपये पहुंच गया। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी लगातार उछाल जारी है। यानी मार्च में इसकी कीमत में 4,660 रुपए की तेजी आई। 1 मार्च को चांदी का दाम 67252 रूपये किलोग्राम था। जबकि, 31 मार्च को यह भाव 74127 रूपये किलोग्राम पर पहुंच गया।

75 हजार तक जा सकता है सोने का दाम

Gold Silver Price Hike | मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

2023 में इतना चढ़ा सोना

साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। : Gold Silver Price Hike

ये भी पढ़ें 👉 सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले टॉप 8 एग्री बिजनेस की सूची, कम लागत में होगी बंपर कमाई, डिटेल जानें..

इसलिए बढ़ रहे सोने चांदी के दाम

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जियोपॉलिटिकल स्थितियों के चलते भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। मध्यपूर्व के साथ रूस-यूक्रेन में हालात टकरावपूर्ण बने हुए हुए हैं। इधर, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं।

इसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के मुताबिक, फरवरी में केंद्रीय बैंकों ने लगातार सोना खरीदा है। यह सोने में केंद्री बैंकों की खरीदारा का लगातर नौवां महीना था। इसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा। उसके बाद इंडिया और कजाकिस्तान का नंबर रहा।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी : ऑल टाइम हाई पहुंचा निफ्टी

Gold Silver Price Hike | हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 22,641 का ऑल टाइम हाई बनाया है। यह सुबह 11:20 पर करीब 115 अंक की तेजी के साथ 22,630 के स्तर पर कारोबार कर रही था।

वहीं, सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी देखने को मिल रही है, ये 74,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा बंधन बैंक के शेयर में 6% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, कंपनी के शेयर पर ये दबाव CEO चंद्र शेखर घोष के इस्तीफे के बाद आया है। : Gold Silver Price Hike

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉सरकारी नौकरी: रेलवे में नौकरी के लिए 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

👉 10वीं एवं 12वीं पास युवा को मिलेगा रेलवे और पुलिस में सरकारी नौकरी का अवसर, इतनी सैलरी मिलेगी

👉 सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment