लगातार तेजी के बाद क्या फिर सस्ता होगा सोना? अभी खरीदे या नही? जानें एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी

स्थानीय बाजारों में सोने के दाम (Gold Rate Forecast) फिर पहले जितने पहुंचे, सोने में अभी निवेश करे या नही, जानिए इन प्रश्नों के जवाब।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Rate Forecast | स्थानीय बाजारों में सोने के दाम अब फिर पहले जितने ही हो गए है। हालांकि, चांदी के दाम अभी पहले जितने नही हुए है।

बता दें की, 23 जुलाई को बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से 6% तक घटने के बाद सोने चांदी के दाम 8% तक टूट गए थे।

लेकिन इसके बाद अब पिछले 15 दिनों में सोने चांदी के दाम में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम अब पहले जितने ही हो गए है।

अब निवेश करने वाले कंज्यूमर या निवेश करने वाले व्यक्तियों के दिमाग में यह अवश्य सवाल होगा की, लगातार तेजी के बाद अब सोना सस्ता होगा या नहीं।

ऐसे में आइए जानते है क्या है Gold Rate Forecast एक्सपर्ट्स की सलाह…

लगातार तेजी के बाद क्या फिर सस्ता होगा सोना

Gold Rate Forecast | पिछले कुछ दिनों से 10 ग्राम सोने के दामों में लगातार तेजी आ रही है। MCX पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 72,500 रूपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

एस्पर्ट्स का कहना है की, अगर त्योहारों तक निवेश करने की सोच रहे है तो यह सोना खरीदने का सही समय है। रक्षाबंधन के बाद से त्योहारी सीजन चालू हो गया है।

जिसके चलते अधिकतर लोग सोना चांदी खरीदेंगे और इसके भाव में भी उछाल देखने को मिलने वाला है। दिवाली पर 10 ग्राम सोने के दाम 75 हजार रुपए तक जा सकते है। : Gold Rate Forecast

अभी फिलहाल सोने के दाम में तेज गिरावट देखने को नही मिलने वाली है। हालांकि, कई कारणों के चलते सोने में हल्का उतार आ सकता है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

क्या गोल्ड में अभी निवेश करने का सही मौका?

Gold Rate Forecast | एक्सपर्ट्स की माने तो, अभी सोने में अच्छी खरीददारी जो रही है। सोना अभी बुलिश ट्रेंड में है। इसमें अब लगातार तेजी बनी हुई है।

अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे है तो 71,500-71,700 के लेवल पर खरीदारी कर सकते है। अभी सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें 👉 मात्र 10000 की कीमत में लॉन्च हुआ 8/128 फोन, स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर, गेमिंग सहित कई तगड़े फिचर्स

चांदी की बात करें तो, अगर चांदी के दामों में भी लंबे समय तक निवेश करने की सोच रहे है तो निवेश कर सकते है। डिमांड बढ़ने के चलते 1 साल में यह अच्छा रिटर्न देगी। : Gold Rate Forecast

सितंबर में बढ़ सकते है सोने के रेट

बता दें की, अप्रैल से जुलाई तक सोने का इंपोर्ट 4.23% गिरा है। इस साल 12.64 बिलियन डॉलर के सोने का ही इंपोर्ट हुआ।

जबकि पिछले साल $13.2 बिलियन का सोना इंपोर्ट हुआ था। बता दें कि जुलाई में सोने का इंपोर्ट करीब 11% गिरा है।

दाम ज्यादा होने के कारण इंपोर्ट में गिरावट आई है। हालांकि जानकार त्योहारों के मद्देनजर इंपोर्ट बढ़ने की उम्मीद जता रहे है। : Gold Rate Forecast

गौरतलब है कि चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा बड़ा सोने का इंपोर्टर है। इस बीच जेम्स एंड ज्वेलरी का इंपोर्ट 7.45% गिरकर $9.1 बिलियन पर आ गई है।

वित्त वर्ष 2023 के अप्रैल-जुलाई में सोने का इंपोर्ट 13.20 बिलियन डॉलर हुआ था जबकि वित्त वर्ष 2024 के अप्रैल-जुलाई में सोने का इंपोर्ट 12.64 बिलियन डॉलर पर रहा है।

वहीं केवल जुलाई 2023 में 3.5 बिलियन डॉलर के सोने का इंपोर्ट हुआ था जबकि जुलाई 2024 में 3.13 बिलियन डॉलर के सोने का इंपोर्ट हुआ है। : Gold Rate Forecast

आगे सोने की चाल कैसी रह सकती है इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है की, सितंबर में रिकॉर्ड इंपोर्ट होने की उम्मीद है। इस साल भी 800 टन सोना इंपोर्ट होने की उम्मीद है।

अगस्त-अक्टूबर में सोने की खरीदारी बढ़ती है। आगे बताया की, 150 टन सोना रिसाइकल होता है। सालाना आधार पर सोना का वॉल्यूम समान रहा है।

आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेंगे सोने चांदी के रेट

Gold Rate Forecast | दुनियाभर में जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सिल्वर डिमांड एंड सप्लाई, सेंट्रल बैंकों का एक्शन और चीन का चांदी पर इंपैक्ट इसकी कीमत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन्स के कारण चांदी की मांग मामूली रूप से बढ़ने की उम्मीद है। पैनिक और घबराहट के समय सौने और चांदी की कीमत को तेजी देखने को मिलती है।

ब्रोकरेज फर्म एंजल वन में डीवीपी (रिसर्च) प्रथमेश माल्य ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से कुछ समय के लिए गोल्ड की कीमतों में नरमी दिखी थी।

लेकिन, अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने और जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से कीमतों में फिर से तेजी दिख रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक भी गोल्ड खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। : Gold Rate Forecast

सोने चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बता दें की, इसी साल 10 ग्राम सोने के रेट में 9361 रुपए एवं चांदी के रेट में 18070 रूपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।

2025 में 10 ग्राम सोने के रेट

Gold Rate Forecast | अभी सोने का भाव 72713 रूपये तो चांदी का रेट 91465 रूपये पर है। सोने चांदी के रेट ने इसी साल 2-2 बार ऑल टाइम हाई मारा था। जिसके बाद से इनमें उतर चढ़ाव जारी है।

इसी बीच व्यापार विशेषज्ञों ने सोने चांदी के भविष्य का अनुमानित रेट जारी किया है। 2025 में क्या रहने वाला है सोने चांदी का रेट यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 मार्केट में आया जावा 42 का अपडेटेड वर्जन! 16 हजार रुपए सस्ती मिलेगी जावा की यह नई बाइक..

👉 सरकारी नौकरी तलाश रहे है? रेलवे ने निकाली कई पदों पर भर्ती, सैलरी 45 हजार, 43 साल एज लिमिट, देखें अप्लाई प्रोसेस..  

👉गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड फोन Vs सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड-6 | जानिए दोनों में से कीमत, कैमरा एवं परफॉर्मेंस कौन है बेहतर..

👉 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में एक बार फिर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, बस यहां करें अप्लाई

👉 आईफोन 16 सीरीज के फिचर्स एवं कीमत लीक! भारत में इस तारीख को आने वाला है आईफोन 16 स्मार्टफोन

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment