अमेरिका में सोना नई ऊंचाई पर, भारत में क्या चल रहा है सोने का भाव एवं दिवाली तक कहां जायेगा? जानिए

फेड से रेट कट के बाद सोने में भी मजबूती देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने Gold Rate रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Rate | अमेरिका में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का दाम पहुंचा है। इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड का भाव 2608 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा है। सोने की कीमतों में 1 दिन में 1% से ज्यादा की तेजी आई है।

कोमेक्स पर गोल्ड का भाव 2600 डॉलर के ऊपर कायम है। मिडिल ईस्ट संकट गहराने से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। सोने के साथ ही चांदी की चमक में भी तेजी आई है।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंची है। कॉमेक्स पर चांदी 31.65 डॉलर तक पहुंचे है जबकि स्पॉट में चांदी का दाम 31 डॉलर के पार निकला है।

डॉलर में कमजोरी से Gold Rate कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच डॉलर कमजोर हुआ है और रुपये में मजबूती बढ़ी है।

बाजारों में सोने चांदी में तेजी Gold Rate

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार तीसरे सत्र में बढ़ी और आज यह 700 रुपये बढ़कर 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले यह 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है। यह अभी 91 हजार पर कारोबार कर रही है। स्थानीय बाजारों में कारोबारियों ने बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल का श्रेय त्योहारों और शादियों के आगामी मौसम के कारण आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की तरफ से आने वाली मांग में तेजी को दिया।

दूसरी तरफ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध भाव 341 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 73,779 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। : Gold Rate

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 145 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 90,113 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सीमा शुल्क में भारी कटौती और त्योहारी मांग के कारण अगस्त में भारत का स्वर्ण आयात दोगुने से अधिक होकर 10.06 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें 👉 पीक पर पहुंचा 10 ग्राम सोने का दाम, यहां देखें आपके शहर में कितना है 24 कैरेट सोने का रेट

एक साल पहले अगस्त 2023 में 4.93 अरब डॉलर मूल्य का सोना आयात किया गया था। बजट में सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता देश है। : Gold Rate

दिवाली तक क्या रहेगा सोने का रेट

इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारत में इसकी कैसी चाल रहेगी इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में दरें घटने से सोने में तेजी आई है।

बाजार को अमेरिका में दरें और घटने की उम्मीद हैं। देश में सोना का इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों बढ़ा है। नए डिजाइन के गहने तैयार हो रहे हैं। अगस्त में इंपोर्ट हर साल बढ़ता ही है। : Gold Rate

ये भी पढ़ें 👉 आज का सरिया सीमेंट का रेट | यहां जानें आपके शहर में क्या चल रहा है सरिया सीमेंट का रेट

750-850 टन सोने का इंपोर्ट होता है। हालांकि कीमतों में तेजी से बाजार में खरीदारी कम हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिवाली तक सोना 2700 डॉलर तक आ सकता है। वहीं दिसंबर में सोने का भाव 100 डॉलर तक गिर सकता है।

कीमतों में गिरावट पर खरीदारी दोबार बढ़ेगी। वहीं सोने के सिक्कों की मांग बढ़ रही है। संयम मेहरा ने कहा कि त्योहारी और शादियों की मांग के कारण इंपोर्ट बढ़ता है।

सोने के दाम बढ़ने से 18 कैरेट के गहनों की बिक्री बढ़ी है। वहीं 14 कैरेट के भी सोने के गहनों की बिक्री बढ़ी है। भारतीय गहनों की मांग इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी है। : Gold Rate

दुबई, ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए का भी फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर सोने Gold Rate की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 वीआई और एयरटेल ने वर्क फ्रॉम होम के लिए जॉब निकाली, सालाना पैकेज 19-25 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई

👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

👉 त्योहारी सीजन में क्या रहेंगे 10 ग्राम सोने के रेट, क्या कहते है विशेषज्ञ, जानिए…

👉 कार खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! आज से इतनी सस्ती हो गई मारुति की कारें

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment