बजट से पहले पीक पर पहुंचा सोने का भाव, अभी ओर महंगा होगा सोना, जानें सोने का ताजा भाव और भविष्य…

आइए जानते है विभिन्न शहरों में 22 एवं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का आज का रेट (Gold Price Forecast)…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Price Forecast | आम बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी आज (31 जनवरी) सोना पहली बार 81 हजार रुपए को पार कर गया।

30 जनवरी को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 81,010 रुपए पहुंची। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

यानी पिछले 30 दिनों में 4,848 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बता दें की, आने वाले कुछ दिनो मे 10 ग्राम सोना लाख रुपए तक छू सकता है।

आइए जानते है सोने चांदी का वर्तमान भाव और आगे क्या उम्मीद (Gold Price Forecast) है..

सोने चांदी का आज का रेट

Gold Price Forecast | सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 862 बढ़कर 82,165 रुपए हो गया है। गुरुवार को 10 ग्राम (एक तोला) सोने का दाम 81,303 रुपए था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 993 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 92,184 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। : Gold Price Forecast

इस साल अब तक ₹6,003 महंगा हुआ सोना

31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 31 दिन में इसमें 6,003 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 7,160 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,480 रुपए है। : Gold Price Forecast

मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,330 रुपए है।

कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 84,330 रुपए है।

चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,330 रुपए है।

भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,380 रुपए है।

सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण | Gold Price Forecast

  1. ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  2. अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  4. महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  5. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

Gold Price Forecast | बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

Gold Price Forecast | केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है।

इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें 👉 कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! अगले महीने से इतनी महंगी हो जायेगी मारुति की कारें…

केंद्रीय बजट 2025 में महंगा हो सकता है सोना

Gold Price Forecast | पिछले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी थी। जिसके बाद सोने की कीमतों में फौरन करीब 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई। इससे देश में गोल्ड इम्पोर्ट तेजी से बढ़ने लगा।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी वापस बढ़ा सकती हैं। इसकी 2 बड़ी वजहें है पहला राजस्व की जरूरत और दूसरा सोने की घरेलू डिमांड को कंट्रोल करना।

1. राजस्व की जरूरत : कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट (CGDA) की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से नवंबर के दौरान सरकार का राजकोषीय घाटा करीब 8.5 लाख करोड़ रुपए रहा। यानी सरकार की कमाई और खर्च का गैप बढ़ा है। : Gold Price Forecast

इस घाटे से बाहर निकलने के लिए सरकार को राजस्व की जरूरत है। ऐसे में सोने पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया जा सकता है, जिससे सरकार की आमदनी बढ़ जाएगी।

2. सोने की घरेलू डिमांड को कंट्रोल करना: भारत में सोने की खपत बहुत ज्यादा है। इससे भुगतान घाटा (Current Account Deficit) बढ़ सकता है। यानी जितना सामान हम दूसरे देशों को बेचते हैं, उससे कहीं ज्यादा खरीद रहे हैं। सरकार सोने के आयात को महंगा करके इसकी खपत को नियंत्रित करने की कोशिश कर सकती है। : Gold Price Forecast

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बजट में कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 12% भी होती है, तो सोने की कीमतों में 4 से 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आ सकता है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई का मानना इससे अलग है।

सोने की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी के कारण

1. ट्रम्प के आने से मची आर्थिक उथल-पुथल से महंगा हुआ सोना : अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पॉलिसी अमेरिका फर्स्ट और दूसरे देशों पर टैरिफ बढ़ाने की रही है। ट्रम्प ने मेक्सिको और कनाडा पर 25% तक टैरिफ लगाने का ऐलान भी कर दिया। : Gold Price Forecast

इसके साथ ही भारत और चीन जैसे देशों को हाई टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में शामिल करने की बात कही। ट्रम्प के फैसलों की वजह से इन्वेस्टर्स शेयर बाजार और करेंसी में इन्वेस्ट करने से घबराने लगे और सोने में इन्वेस्ट करने लगे। सोने की डिमांड बढ़ने से कीमतें भी बढ़ गईं।

2. रुपए की कमजोरी से सोने की कीमतें बढ़ीं : वर्ल्ड ट्रेड स्कैनर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में 1 डॉलर की वैल्यू 75.41 रुपए थी जो 30 जनवरी 2025 तक बढ़कर 86.58 रुपए हो गई है। जब रुपए की कीमत गिरती है, तो सोने के इंपोर्ट के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं, इससे घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ जाती हैं। : Gold Price Forecast

3. गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने से सोने की डिमांड बढ़ी : केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर और बिजनेस एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक शेयर बाजार में कई महीनों से लगातार गिरावट हो रही है।

ऐसे में इन्वेस्टर्स अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए सोने-चांदी के जरिए एक्सचेंज ट्रेड फंड यानी ETF में निवेश कर रहे हैं। इस वजह से सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है और उसकी कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। : Gold Price Forecast

4. महंगाई बढ़ने से सोने की कीमतों में उछाल आया : महंगाई बढ़ने पर लोग सोने में निवेश करते हैं, क्योंकि सोना हेज यानी सुरक्षा का काम करता है। जब महंगाई बढ़ती है तो पैसे की वैल्यू कम हो जाती है, लेकिन सोने की वैल्यू कम नहीं होती। इसलिए लोग महंगाई में सोने से ट्रेड करते हैं।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉 मात्र ₹3.25 लाख रुपए में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा, फुल चार्ज में चलेगी 250 किमी

👉 लॉन्च हुआ सैमसंग एस25 अल्ट्रा, जान लें भारत में क्या है सैमसंग एस25 अल्ट्रा की कीमत

👉 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार रिवील की, सिंगल चार्ज पर चलेगी 500+ किमी, जानें कीमत

👉 देश में कैसा है गोल्ड इंपोर्ट का हाल, जानिए आगे सोने में कितना आएगा उछाल, जानें सबकुछ…

👉 क्या 2025 में भी बनी रहेगी सोने में तेजी, आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment