पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

जानिए कैसे एवं कहां से मिलता है गोल्ड लोन, और Gold Loan लेने के क्या फायदे है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Loan | किसी वित्तीय कठिनाई के समय कर्ज लेना एक जाना-पहचाना विकल्प है। मौजूदा समय में पर्सनल लोन, गोल्ड लोन जैसे कई विकल्प मौजूद हैं।

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और डिमांड बढ़ने से गोल्ड लोन एक अच्छा ऑप्शन बन गया है।

इसके जरिए आपको कीमती सोना Gold Loan बेचे बिना कम समय में ही लिक्विडिटी मिल जाती है।

पर्सनल लोन के मुकाबले गोल्ड लोन लेना ज्यादा आसान

Gold Loan | पर्सनल लोन में एलिजिबिलिटी से जुड़े नियम कड़े होते है।

यह हर किसी को नहीं मिल सकता।

पर्सनल लोन की मंजूरी क्रेडिट स्कोर, आय, जैसी बातों पर निर्भर।

पर्सनल लोन का ब्याज गोल्ड लोन की तुलना में ज्यादा हो सकता है।

गोल्ड लोन की ब्याज दर वित्तीय संस्थानों पर निर्भर करती है। आमतौर पर यह 8.80-28% के बीच होती है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

गोल्ड लोन लेने से पहले ध्यान रखें कुछ बातें

Gold Loan | गोल्ड लोन लेने से पहले कई पहलुओं पर गौर करना जरूरी है। इनमें ब्याज दर, लोन-टू-वैल्यू रेशियो, प्रोसेसिंग फीस और कर्ज चुकाने की शर्त शामिल हैं।

इन सबसे बढ़कर आपके द्वारा गिरवी रखे गए सोने की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में आपको प्रतिष्ठित लेंडर (यानी गोल्ड लोन देने वाली फर्म) को चुनना चाहिए, जिनके पास सुरक्षित स्टोरेज या लॉकर फैसिलिटी या फिर इंश्योर्ड वॉल्ट हो।

गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है। सोना गिरवी होने से लोन देने वाले का वित्तीय जोखिम कम होता है।

गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है। इसमें ज्यादा कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होती।

गोल्ड की कीमतें बढ़ने पर आपका निवेश मूल्य बढ़ सकता है, जिससे गोल्ड लोन Gold Loan लेना एक फायदे का सौदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें 👉 2025 में सोने चांदी का भाव क्या रहेगा? जानें सोने-चांदी की भविष्यवाणी एवं आज के भाव

कितने समय के लिए ले सकते हैं लोन?

आम तौर पर आपको Gold Loan लोन चुकाने के लिए 3 से 2 साल तक का समय मिलता है। लेकिन यह बैंक और एनबीएफसी पर निर्भर करता है।

जैसे HDFC बैंक 3 महीने से दो साल तक के लिए कर्ज देता है।

SBI तीन साल तक के लिए देता है। मुथूट और मनापुरम ज्यादा समय तक के लिए कर्ज देते हैं।

अधिकतम कितना गोल्ड लोन ले सकते हैं?

ज्यादा से ज्यादा आपको एक लाख के सोने पर 90 हजार रुपए का लोन Gold Loan मिलेगा। SBI 50 लाख रुपए तक का गोल्ड लोन देता है।

वहीं 1500 रुपए भी लोन देती हैं। चूंकि यह कंपनियां केवल गोल्ड लोन ही देती हैं इसलिए यहां अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

गोल्ड लोन के लिए क्या कोई डॉक्यूमेंट भी चाहिए?

Gold Loan के लिए SBI की वेबसाइट के अनुसार आपको पैन कार्ड, आधार और 2 पासपोर्ट साइज देना होगा। इसके अलावा पते का भी प्रूफ देना होगा।

क्या इसमें आपका क्रेडिट स्कोर देखा जाता है?

गोल्ड लोन Gold Loan एक तरह का सिक्योर्ड लोन होता है। इसीलिए इसमें आपका क्रेडिट स्कोर मायने नहीं रखता है। ये लोन आपको पर्सनल लोन की तुलना में आसानी से और कम ब्याज पर मिलता है।

कैसे चुकाना होता है लोन?

Gold Loan | बैंक या NBFC आपको लोन की रकम और ब्याज का भुगतान ( रीपेमेंट) करने के लिए कई ऑप्शन देते हैं, आप इनमें से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं।

आप समान मासिक किस्तों (EMI) में भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप एकमुश्त मूल भुगतान के दौरान ब्याज भर सकते हैं। इसे बुलेट रीपेमेंट कहते हैं, और इसमें बैंक मासिक आधार पर ब्याज लेते हैं।

लोन न चुकाने पर आपके सोने का क्या होगा?

यदि आप समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं, तो कर्ज देने वाली कंपनी को आपके Gold Loan सोने को बेचने का अधिकार है।

इसके अलावा अगर सोने की कीमत गिरती है, तो कर्जदाता आपसे अतिरिक्त सोना गिरवी रखने के लिए भी कह सकता है।

गोल्ड लोन लेना तभी सही है जब आपको कुछ समय के लिए पैसों की जरूरत हो। घर खरीदने जैसे बड़े खर्च के लिए उनका इस्तेमाल न करना सही नहीं होगा।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें 👉 त्योहारी सीजन में क्या रहेंगे 10 ग्राम सोने के रेट, क्या कहते है विशेषज्ञ, जानिए…

👉 कार खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! आज से इतनी सस्ती हो गई मारुति की कारें

👉कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा दुरुपयोग, 1 मिनट में घर बैठे ऐसे चेक करें..

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment