इजराइल-ईरान युद्ध का असर… दिसंबर तक सोने में कैसा रहेगा माहौल, इस साल 20% बढ़े दाम…

इस साल अब तक सोने के दामों में 20% की अच्छी तेजी देखी गई है, अब आगे भारत में क्या रहेगा 24 कैरेट 10 ग्राम सोने Gold Future का रुख, चलिए जानते है…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Future | इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद से सोने में नए सिरे से तेजी शुरू हो गई है। इस साल दिसंबर तक देश में सोना 85 हजारी हो सकता है।

गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 75,762 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गई। यानी साल के आखिर तक 13% उछाल आ सकता है। 2024 में अब तक सोना 19.80% महंगा हो चुका है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,659 डॉलर प्रति आउंस रहा। फिच सॉल्यूशंस की रिसर्च यूनिट बीएमआई, सिटीग्रुप और गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2024 के आखिर तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है।

आइए जानते है भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना Gold Future दिसंबर तक कितना का सकता है..

यूक्रेन युद्ध के 2 हफ्ते में सोना 8% महंगा हुआ था

Gold Future | युद्ध के दौर में सोने की कीमत बढ़ती है। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। इससे दो हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4.55% बढ़ी। लेकिन देश में 8.40% बढ़ीं।

विशेषज्ञ अनुमान जता रहे है की, 2024 के अंत तक सोना 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। यदि यह अनुमान सही साबित हुआ तो भारत में सोने की कीमत 85,600 रुपए से ऊपर निकल जाएगी। : Gold Future

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

2 हफ्ते में सोने के दाम 2,560 रु/10 ग्राम तक बढ़े…

पिछले 2 हफ्ते के भीतर ही सोने के दाम 2,560 रूपये तक बढ़ चुके है। 19 सितंबर को 10 ग्राम सोना 73,202 रु., 27 सितंबर को 75,681 रु. और 3 अक्टूबर को 75,762 रूपये रहे।

ये भी पढ़ें 👉 पीक पर पंहुचा सोना, आपके यहां कहां पहुंचा सोने एवं चांदी का रेट और 2025 तक कितना जायेगा, जानें…

रूस- यूक्रेन युद्ध के बाद से कुछ बड़े देशों के केंद्रीय बैंकों ने अपने-अपने रिजर्व में डॉलर कम करना और सोना बढ़ाना शुरू कर दिया है। : Gold Future

इनमें चीन, भारत, रूस, तुर्किये और कोरिया शामिल हैं। कुछ देशों को लगता है कि अमेरिका कभी भी डॉलर में उनके एसेट्स फ्रीज कर सकते हैं।

दिसंबर तक बनी रहेगी तेजी – गोल्डमैन सैक्स

बीएमआई : अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती कई देशों में तनाव बढ़ने के बीच हो रही है। ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागी है। देर सबेर इजराइल जवाब देगा। : Gold Future

इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा और सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ेगी। दिसंबर तक सोना 3,000 डॉलर / आउंस तक पहुंच सकता है।

सिटीग्रुप : मध्य-पूर्व में बड़े देशों के बीच तनाव से सोने की मांग बढ़ रही है। डॉलर कमजोर हो रहा है और बॉन्ड यील्ड घट रहा है।

अमेरिकी लेबर मार्केट में कमजोरी है। ऐसे में फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाना जारी रखेगा। इससे डॉलर की कमजोरी बढ़ेगी व सोना 3,000 डॉलर से ऊपर निकलेगा।

गोल्डमैन सैक्स : साल के आखिर तक सोने की कीमत 2,900 डॉलर प्रति आउंस पहुंच सकती है। पश्चिमी देशों और चीन में ब्याज दरें घटना इसकी बड़ी वजह होगी। : Gold Future

गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ने से मांग बढ़ेगी। 2025 की शुरुआत में सोने की कीमत घटकर 2,700 डॉलर हो सकती है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़ें…👉  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 40 हजार सैलरी, जानें अप्लाई प्रोसेस

👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया

👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण

👉 त्योहारी सीजन में क्या रहेंगे 10 ग्राम सोने के रेट, क्या कहते है विशेषज्ञ, जानिए…

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment