संविधान बदलने को लेकर एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात..

संविधान बदलने एवं अन्य मुद्दों पर एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव CM Mohan Yadav का बड़ा बयान आया है आईए जानते हैं पूरी जानकारी..

CM Mohan Yadav | लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस एवं भाजपा दोनों अपने-अपने स्तर पर जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है। 11 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा था कि भाजपा ने संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस के इन्हीं आरोपों पर एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने बेबाकी की से जवाब दिया है। सीएम CM Mohan Yadav ने बैतूल रवाना होने से पहले भोपाल में प्रेस से चर्चा में कहा- विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान में अगर 370 जैसी गलत धारा थी, उसे बदलना चाहिए तो उसे कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलकर दिखाया। सीएम CM Mohan Yadav ने कांग्रेस के आरोपों पर क्या कुछ कहा लिए सब कुछ जानते हैं..

संविधान बदलने का मुद्दा कैसे उछला जानिए

पिछले महीने कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ जिले के सिद्दापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि संविधान को संशोधित किया जाएगा। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में कुछ गैर जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि हिंदू समुदाय को दबाया जा सके। अगर इसे बदलना है तो यह बिना दो तिहाई बहुमत के संभव नहीं है। भाजपा के छह बार के लोकसभा सांसद हेगड़े ने ये भी कहा कि संविधान संशोधन के लिए भाजपा की 20 से ज्यादा राज्यों में सरकार होना जरूरी है।
हेगड़े ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि अबकी बार 400 बार, लेकिन 400 से ज्यादा ही क्यों? हमारे पास लोकसभा में दो तिहाई समर्थन है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास दो तिहाई बहुमत नहीं है। हमारे पास छोटा बहुमत है। राज्य सरकारों में भी हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। हेगड़े ने कहा कि अगर भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहती है तो इससे राज्यसभा में भी बहुमत आएगा। दो तिहाई राज्यों में भी सरकार की जरूरत होगी। CM Mohan Yadav

इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ली थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा सांसद के इस बयान के पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें कहा था कि भाजपा ने संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। इसे लेकर मुझे दुख है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि संविधान नहीं बदला जाएगा और दूसरी तरफ वह अपने लोगों से कहते हैं कि उन्हें इसमें संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी और ने नहीं, भाजपा सांसद ने दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अच्छी मानसिकता नहीं है, अगर आप संविधान बदलना चाहते हैं तो इससे देश में उथल-पुथल मच जाएगी। मेरी पार्टी में कोई भी ऐसी टिप्पणी करता है तो मैं उसे हटा दूंगा, अगर उनमें (भाजपा) हिम्मत है तो ऐसा करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर वे बी. आर. अंबेडकर में विश्वास करते हैं तो उन्हें ऐसे लोगों को अपनी पार्टी से निकालना चाहिए और उन्हें टिकट नहीं देना चाहिए। CM Mohan Yadav

एमपी के सीएम ने बेबाकी से कहीं यह बात

केंद्र सरकार पर संविधान बदलने के आरोपों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। सीएम CM Mohan Yadav डॉ. यादव ने कहा कि हम लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम चुनाव नहीं लड़ रहे लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं।’ मुझे इस बात की प्रसन्नता है। किसान, युवा, गरीब मजदूर सबकी जिंदगी बदलना, उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में नरेंद्र मोदी की सरकार काम कर रही है।

CM बोले- कांग्रेस अपने गिरेबान में झांक कर देखें 

CM Mohan Yadav ने कहा-आपातकाल में ज्यूडिशियरी से छेड़छाड़ की गई थी सीएम ने कहा- राहुल गांधी अपने अंदर झांक कर देखें। संविधान बदलने का परिणाम ही रहा कि 3 तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। कांग्रेस ने आपातकाल जैसे खराब समय में जिस प्रकार से ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी, उसका भी लंबा इतिहास है।
सीएम ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यंत आवश्यकता है। इसी कारण हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। CM Mohan Yadav
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़िए…किसानों को सोलर पंप स्थापित करने पर 90% सब्सिडी मिलेगी, ऐसे उठाए योजना का लाभ

👉सरकारी नौकरी: रेलवे में नौकरी के लिए 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

10वीं एवं 12वीं पास युवा को मिलेगा रेलवे और पुलिस में सरकारी नौकरी का अवसर, इतनी सैलरी मिलेगी

👉 सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment