इसकी खेती बनाएगी मालामाल, एक बार लगाएं जिंदगीभर मुनाफा कमाएं, सरकार भी देगी सब्सिडी

आइए जानते है Bamboo Mission Scheme का लाभ किसे लाभ मिलेगा एवं कैसे मिलेगा?

Bamboo Mission Scheme | किसान परंपरागत खेती से इतर अन्य फसलें उगाकर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

इन्हीं में से एक है बांस की खेती। इसे हरा सोना (Green Gold) भी कहा जाता है। कई राज्‍य सरकारें अपने किसानों को बांस की खेती करने पर सब्सिडी उपलब्‍ध करा रही हैं।

इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश सरकार किसानों को बांस रोपण पर 50% तक सब्सिडी दे रही है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक है तो आइए आपको बताते है Bamboo Mission Scheme योजना की पूरी जानकारी…

बांस संसाधन में मध्यप्रदेश देश में पहला

Bamboo Mission Scheme | देश में सबसे ज्यादा बांस संसाधन मध्य प्रदेश में है। भारतीय वन सर्वेक्षण 2021 की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 18,394 वर्ग किलोमीटर में बांस क्षेत्र है जो देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

एमपी में बांस की खेती को बढ़ावा

मध्य प्रदेश में बांस मिशन के माध्यम से बांस की खेती (Bamboo Cultivation) को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बांस आधारित उद्योगों को विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा किये जा सकें।

ये भी पढ़ें 👉 लाड़ली बहना योजना के बाद लाड़ला भाई योजना! 12वीं पास एवं डिप्लोमा लड़कों को मिलेंगे 10 हजार

बांस की खेती में नई तकनीकों और प्रौद्योगिकियों को अपनाया जा रहा है। साथ ही बांस आधारित उद्योगों के लिये जरूरी इंफ्रा का विकास किया जा रहा है। ; Bamboo Mission Scheme

बांस की खेती पर कितना मिलेगा अनुदान

किसानों को कृषि क्षेत्र में बांस रोपण के लिये 120 रुपये प्रति पौधा अनुदान दिया जाता है, जो 3 वर्षों में 50:30:20 के अनुपात में दिया जाता है।

बांस की खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है और पर्यावरण संरक्षण तथा वनस्पती बढ़ोतरी में बांस की भूमिका को बढ़ावा दिया जा रहा है। : Bamboo Mission Scheme

निजी क्षेत्र में बांस रोपण को प्रोत्साहन करने के लिये 25 से 50 फीसदी तक अनुदान का प्रावधान है।

बांस आधारित उद्योगों के लिए लोन

बांस मिशन के तहत विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिनमें बांस की खेती (Bamboo Farming) के लिये अनुदान, बाांस आधारित उद्योगों के लिये लोन और प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ; Bamboo Mission Scheme

प्रदेश के परम्परागत बांस शिल्पकारों को बांस उत्पाद निर्माण एवं कौशल उन्नयन के लिये बांस हस्तशिल्प, बांस्केटरी, बांस आभूषण, बांस फर्नीचर, टर्निंग प्रोडक्ट, बांस वास्तु-कला एवं यूटिलिटी हस्तशिल्प आयटम इत्यादि विधाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

किसानों को मिलेगा फायदा

किसानों को फायदा दिलाने के उद्देश्य से बांस इकाइयों द्वारा 8 लाख 14 हजार बांस पोल्स बेचे जा चुके हैं।

सतना एवं सीधी में स्थित बांस FPOs द्वारा अम्लई पेपर मिल, शहडोल को 983.34 टन बांस सप्लाई किया गया, जिसका सीधा लाभ स्थानीय किसानों को फायदा होगा।

मध्य प्रदेश की नई दिशा में बांस मिशन

Bamboo Mission Scheme | मध्य प्रदेश राज्य बांस मिशन बांस क्षेत्र के विकास के लिये सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रहा है।

बांस क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों को प्रमोट करने के लिये वेब एप्लीकेशन के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से डायरेक्ट लिंकेज स्थापित किये जा रहे हैं।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 महाराष्ट्र एवं एमपी के बाद अब इस राज्य की महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपये, शुरू हुई नई योजना

👉 मात्र साढ़े 5 हजार की किस्तों से ले सकेंगे ये शक्तिशाली बुलेट, देखें कीमत एवं अन्य जानकारी..

👉पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर धान के अलावा अब इन बीजों पर मिलेगा 2000 रूपये का अनुदान

👉सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

👉निवेशकों को किया मालामाल, इस कंपनी के शेयर ने एक साल में दिया 1700% से ज्यादा का रिटर्न..

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment