क्या है भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना (Agricultural Scheme) एवं इस योजना का लाभ किन किसानों को दिया जायेगा। आइए जानते है सबकुछ।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Agricultural Scheme | देश के भूमि धारक किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना चलाई जा रही है जिसके तहत पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया जाता है।
इस योजना से जुड़े किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन भूमिहीन किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों को हर साल 10,000 रुपए देने का ऐलान किया है।
इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नई Agricultural Scheme योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत भूमिहीन किसानों को हर साल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आइए जानते है कृषि मजदूर कल्याण योजना (Agricultural Scheme) का लाभ लेने के लिए किसानों को क्या करना होगा?
योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल मिलेंगे 10000 रु.
Agricultural Scheme | राज्य के भूमिहीन किसानों को हर साल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदेश सरकार ने नई योजना शुरू की है जिसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना है।
इस योजना के तहत राज्य के पात्र भूमिहीन किसानों को हर साल 10,000 रुपए की राशि उनके खाते में दी जाएगी। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया है।
राज्य में बड़ी आबादी खेतीबाड़ी के काम पर निर्भर है, लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास खेती के लिए भूमि नहीं है और वे दूसरे के खेत में कृषि मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। : Agricultural Scheme
ऐसे किसानों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों से वादा किया था जिसके तहत ऐसे कृषि मजदूरों को हर साल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता देना भी शामिल था।
👉सरकारी योजना व्हाट्सऐप ग्रुप।
5 लाख से अधिक किसानों को दिया जायेगा योजना का लाभ
Agricultural Scheme | मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ राज्य के कुल 5 लाख 62 हजार 112 मजदूर किसानों को दिया जाएगा। इस योजना के तहत हम कृषि मजदूरों को 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपए प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे हमार उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की शुद्ध आय में बढ़ोतरी कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें 👉 प्रधानमंत्री आवास योजना की नई गाइडलाइन जारी, अब सर्वे में छूटे परिवारों को भी मिलेगा मकान
योजना तहत भूमिहीन किसान मजदूरों में किन्हें किया गया है शामिल
Agricultural Scheme | पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, धोबी, नाई आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं।
इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी परिवारों को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिहीन मजदूर हितग्राहियों को 10,000 रुपए की राशि का चेक वितरित किया।
किसानों को फरवरी में मिलेगा धान खरीद का बोनस
Agricultural Scheme | छत्तीसगढ़ सरकार की ओर इस साल भी राज्य में धान की खेती करने वाले किसानों को धान की खरीद पर 800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने का निर्णय लिया है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
इस निर्णय के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर धान की फसल बेचने वाले प्रदेश के करीब 27 लाख किसानों को राज्य सरकार की ओर से घोषित दर के अनुसार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। : Agricultural Scheme
अभी किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। शेष अंतर की राशि का भुगतान सरकार अगले फरवरी माह में किसानों को करेगी। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 2025 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है।
ऐसे में अंतर राशि 800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को अलग से भुगतान किया जाएगा। यह राशि राज्य के किसानों के खाते में फरवरी महीने में ट्रांसफर की जाएगी।
कैबिनेट की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 में उपार्जित धान में से अतिशेष धान की नीलामी को ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये निराकरण करने का निर्णय लिया गया है। : Agricultural Scheme
एमपी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से अप टू डेट रहने के लिए सरकारी योजना के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े।
👉सरकारी योजना व्हाट्सऐप ग्रुप।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
यह भी पढ़िए…👉 10,393 किसानों के खाते में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए डाले गए 122 करोड़ रुपए, देखें डिटेल…
👉 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त में मिलेगा कृषि विद्युत कनेक्शन
👉 SBI ने शुरू की हर घर लखपति स्कीम, आपके लिए कितने काम की है? देखें योजना से जुड़ी खास बातें
👉 स्टूडेंट्स के लिए नई योजना, बिना गारंटी के मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें कैसे एवं किन्हें मिलेगा लाभ
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.