यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट (Aadhaar Update) करने की डेडलाइन को 1 साल के किए बढ़ाया। देखें डिटेल।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
Aadhaar Update | यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। अब आप अपने आधार को जून 2026 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। UIDAI ने अपने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि लाखों आधार नंबर धारकों को फायदा पहुंचाने के लिए फ्री में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की सर्विस को 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर अवेलेबल है। आइए आर्टिकल में जानते है फ्री में नाम-पता बदलने के आसान स्टेप्स…
पांचवी बार बढ़ाई डेडलाइन
UIDAI ने फ्री में Aadhaar Update करने की डेडलाइन पांचवी बार बढ़ाई है। इससे पहले इसे 6 महीने और तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था, जबकि इस बार डेडलाइन को एक साल के लिए बढ़ाया गया है।
पहले यह समय सीमा 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 किया गया और फिर 14 जून 2025 किया गया था। UIDAI का कहना है कि फ्री में आधार अपडेट करने की ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।
सरकार और UIDAI की वेबसाइट्स के अनुसार, फ्री में आधार कार्ड में केवल डेमोग्राफिक डिटेल्स (Demographic Details) ही ऑनलाइन Aadhaar Update अपडेट की जा सकती हैं।
ये डिटेल्स घर बैठे फ्री में अपडेट कर सकते हैं
नाम (Name)
पता (Address)
जन्मतिथि (Date of Birth)
लिंग (Gender)
ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट
आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।
UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक से जुड़ी जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा। Aadhaar Update
आप खुद से आधार अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार सेंटर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।
मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट होगा
ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा।
मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट Aadhaar Update किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी।
आधार अपडेट करने के लिए पूरी प्रोसेस
एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट :-
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें। Aadhaar Update
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आ जाएगा।
इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सब्मिट करना होगा जिस पर आपका नया एड्रेस हो।
इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
बिना डॉक्यूमेंट के भी अपडेट कर सकते हैं एड्रेस
UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट Aadhaar Update करने की सुविधा भी देता है। इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है। ये है पूरी प्रोसेस….
सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
हां, लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें। Aadhaar UpdateAadhaar Update
इसके बाद आपको ऑनलाइन अपडेट सर्विस का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।
इसके बाद आपको Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।
इसके बाद Head Of Family का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको 50 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।
इसके बाद HOF के पास एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेजी जाएगी। Aadhaar Update
इसके बाद HOF को अपनी इजाजत देनी होगी।
वहीं अगर HOF एड्रेस शेयर करने की रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है, तो आपका आधार एड्रेस अपडेट नहीं होगा।
आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है?
बैंक अकाउंट खोलने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी रहती है।
पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID कार्ड या राशन कार्ड बनवाने में परेशानी नहीं होती है। Aadhaar Update
किसी व्यक्ति की पहचान को वेरिफाई करने में आसानी रहती है।
स्कैम या फ्रॉड होने का खतरा कम रहता है।
लेटेस्ट बिजनेस टेक, कृषि योजना खेती किसानी, मंडी भाव की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।
यह भी पढ़िए…👉 30,000 रुपए से कम कीमत वाले टॉप 5 कैमरा फोन, तगड़ा प्रोसेसर एवं 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगा…
👉 एमपी में किसानों को तालाब बनाने के लिए मिल रही बंपर सब्सिडी, लाभ लेने के लिए क्या करना होगा, जानिए…
👉 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त में मिलेगा कृषि विद्युत कनेक्शन
👉 राइस सीडर एवं श्रेडर/मल्चर सहित अन्य कृषि यंत्रों का लॉटरी परिणाम जारी हुआ, चेक करें लिस्ट…
प्रिय पाठकों…! 🙏 Choupalsamachar.in में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.