अगर आप भी नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बता रहा है टॉप 5 पॉपुलर ट्रैक्टरों (Top 5 Popular Tractors) के बारे में।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Top 5 Popular Tractors | भारत में खेती के लिए ट्रैक्टर एक ज़रूरी साधन बन चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान अपनी ज़रूरत और खेत की स्थिति के अनुसार ट्रैक्टर चुनते हैं।
कुछ ट्रैक्टर ऐसे हैं जो अपनी ताकत, भरोसेमंद प्रदर्शन और किफायती रखरखाव के कारण किसानों की पहली पसंद बन गए हैं। इन्हीं खूबियों की वजह से कुछ ट्रैक्टर मॉडल हर साल सबसे ज़्यादा बिकते हैं और बाजार में अपनी खास पहचान बनाए रखते हैं।
चौपाल समाचार के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों (Top 5 Popular Tractors) के बारे में, आइए जानते है कौन से है वह टॉप 5 पॉपुलर ट्रैक्टर…
1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI XP Plus)
Top 5 Popular Tractors : महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 47 एचपी का दमदार इंजन और 1480 किलोग्राम की उठाने की क्षमता मिलती है। यह ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के लगभग हर काम में कारगर है। इसकी शुरुआती कीमत 6.90 लाख रुपये है।
575 DI XP Plus महिंद्रा की लोकप्रिय “XP Plus” सीरीज़ का फ्लैगशिप है, और इसे सर्वाधिक बिकने वाला मॉडल माना जाता है। भारत में सबसे बड़े बाजार हिस्से (लगभग 23.9%) के साथ शीर्ष पर है। | Top 5 Popular Tractors
2. महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra JIVO 245 DI)
महिंद्रा जीवो 245 डीआई दमदार ट्रैक्टर छोटे और मीडियम खेतों के लिए बेस्ट है. इसमें 24 एचपी का इंजन मिलता है, जो 1366 सीसी की क्षमता के साथ आता है।
इसकी 24 HP क्षमता और 4WD ड्राइव ट्रैक्टर खंड में यह खास पसंदीदा मॉडल है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है और यह 4WD ट्रैक्टर है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.67 लाख रुपये है। | Top 5 Popular Tractors
3. स्वराज 717 ट्रैक्टर (Swaraj 717)
सस्ती कीमत में भरोसेमंद मिनी ट्रैक्टर की तलाश है तो स्वराज 717 ट्रैक्टर शानदार विकल्प है। इसमें 15 एचपी का इंजन है और लिफ्टिंग कैपेसिटी 780 किलोग्राम मिलती है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
इसकी कीमत 3.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जो छोटे किसानों के बजट में फिट बैठती है। 15 HP का यह मिनी ट्रैक्टर, विशेषकर छोटे खेतों और बागानों में, अपनी सादगी और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। | Top 5 Popular Tractors
4. जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (John Deere 5050 D)
50 एचपी सेगमेंट में जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद है। इसमें 2900 सीसी का इंजन, 1600 किलोग्राम की लोडिंग कैपेसिटी और शानदार डिजाइन मिलता है। इसकी कीमत 7.40 लाख से शुरू होकर 8 लाख रुपये तक जाती है।
जॉन डियर ने FY 2024‑25 में 66,752 यूनिट्स बेचे, और इसका जनरल मॉडल रेंज (50 HP) जैसे 5050 D बहुत लोकप्रिय है। 5050 D विशेष रूप से 50 HP वर्ग में किसानों में पसंदीदा है। | Top 5 Popular Tractors
5. सोनालिका एमएम 18 ट्रैक्टर (Sonalika MM 18)
कम कीमत में बढ़िया पावर वाले ट्रैक्टर की बात करें तो सोनालिका एमएम 18 का नाम जरूर आएगा। इसमें 18 एचपी का इंजन, 800 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है।
इसकी कीमत 2.65 लाख रुपये से शुरू होती है। मिनी ट्रैक्टर श्रेणी (15–28 HP) में सोनालिका MM 18 जैसे मॉडल किसान वर्ग में लोकप्रिय हैं। | Top 5 Popular Tractors
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
यह भी पढ़ें…👉 किसानों की पहली पसंद है भैंस की ये खास नस्ल, इस प्रकार डेयरी बिजनेस में करवायेगी लाखों का मुनाफा…
👉 रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की 349CC इंजन वाली गोन क्लासिक 350 बाइक, इतनी है इसकी कीमत.
👉 होम लोन ले रहे है इन बातों का अवश्य ध्यान रखें, बच जायेगा लाखों रुपया
👉पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन, इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है ऋण
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।