इंतजार खत्म! लॉन्च हुई 5-डोर वर्जन महिंद्रा थार रॉक्स, 6 एयरबैग सहित कई दमदार फिचर्स, चेक करें कीमत एवं डिजाइन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पॉपुलर SUV थार का 5-डोर वर्जन (Mahindra Thar Roxx Price) आज लॉन्च किया, आइए जानते है इसकी कीमत एवं खासियत सहित अन्य जानकारी…

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Mahindra Thar Roxx Price | थार लवर्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है। दरअसल, पॉपुलर SUV मेकर थार ने स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर अपनी नई कार ‘ थार का 5-डोर वर्जन ‘ भारत में लॉन्च कर दिया है।

इसमें मौजूदा 3-डोर थार वाली ऑफ-रोड टेक्नोलॉजी दी गई है। कार में कंफर्ट और सेफ्टी के लिए कई नए फीचर जोड़े गए हैं।

बात करें इसकी कीमत की तो, मौजूदा स्टैंडर्ड थार की कीमत से 1.64 लाख रुपए महंगी होगी।

आइए डिटेल में जानते हैं महिंद्रा थार रॉक्स डिजाइन, विशेषताएं एवं कीमत Mahindra Thar Roxx Price सहित अन्य जानकारी के बारे में…

महिंद्रा थार रॉक्स में क्या है खास

थार रॉक्स महिंद्रा Mahindra Thar Roxx Price कंपनी की सबसे पॉपुलर SUV थार का 5-डोर वर्जन है। थार रॉक्स में नई 6-स्लेट ग्रिल, ऑल LED लाइटिंग सेटअप, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ऑटो AC जैसे फीचर दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए नई एसयूवी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, TPMS और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर से लैस है।

महिंद्रा थार रॉक्स की डिजाइन (Mahindra Thar Rocks Design)

थार रॉक्स का डिजाइन 3-डोर थार की तरह ही ट्रेडिशनल बॉक्सी डिजाइन है, लेकिन इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

थार रॉक्स Mahindra Thar Roxx Price में मेट रूफ भी दी गई है, जिसमें एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। कंपनी ने इसके लोअर वैरिएंट्स में सिंगल-पेन सनरूफ भी दिया है।

SUV में सी-शेप LED DRL के साथ LED हेडलाइट और नई बॉडी कलर 6-स्लेट ग्रिल दी गई है।

इसमें 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील और कार में बैठने के लिए एक फुट पेज भी दिया गया है।

फ्रंट बंपर पर कुछ सिल्वर एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। फॉग लाइट और टर्न इंडिकेटर 3 डोर थार की तरह उसी जगह हैं, लेकिन इनका डिजाइन बदला गया है।

महिंद्रा थार रॉक्स Mahindra Thar Roxx Price के साइड में दो एक्स्ट्रा डोर नजर आएंगे और पीछे वाले डोर हैंडल को सी-पिलर पर फिट किया गया है।

इसकी टेललाइट को सी-शेप दिया गया है और पीछे की तरफ एक टेलगेट माउंटेड स्पेयर भी व्हील दिया गया है।

खास बात ये है कि इसके रियर ग्लास पर अब एक वाइपर भी दे दिया गया है, जो 3 डोर थार में नहीं मिलता है। रियर विंडो और रियर डोर पहले की तरह ही अलग-अलग खुलते हैं।

महिंद्रा थार रॉक्स के फिचर्स क्या है?

थार रॉक्स Mahindra Thar Roxx Price का केबिन ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर बेस्ड है। सीटों पर व्हाइट लेदरेट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर कॉन्ट्रास्ट कॉपर स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदरेट रेपिंग की गई है।

इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए भी एक सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। सेकेंड रो में चाइल्ड ISOFIX एंकर सीट, फोल्डेबल सेंटर आर्मरेस्ट, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सभी पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

5 डोर थार में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ की-लेस एंट्री जैसे फीचर भी दिए गए हैं। Mahindra Thar Roxx Price

महिंद्रा थार रॉक्स में सेफ्टी फीचर क्या मिलेंगे?

सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा सेटअप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। Mahindra Thar Roxx Price

थार रॉक्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।

भारत में महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत (Mahindra Thar Roxx Price in india)

बता दें की, अभी मौजूदा 3 डोर थार की कीमत 11.35 लाख रुपए तक है। जबकि, नई थार रॉक्स स्टैंडर्ड 3 डोर थार से 1.64 लाख Mahindra Thar Roxx Price रुपए ज्यादा महंगी है।

थार रॉक्स कार के बेस पेट्रोल MX1 वैरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपए और बेस डीजल मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) है। अन्य वैरिएंट की कीमत जल्द बताई जाएंगी।

थार रॉक्स की आज से शुरू हुई बुकिंग

कंपनी ने देशभर में महिंद्रा थार रॉक्स Mahindra Thar Roxx Price एसयूवी की बुकिंग आज से ही शुरू कर दी गई हैं। इसकी डिलीवरी अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।

सेगमेंट में महिंद्रा थार रॉक्स का मुकाबला 5-डोर फोर्स गुरखा से होगा। इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉 लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! 40 लाख महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देगी सरकार, अब इतने में ही मिलेगा गैस सिलेंडर

👉सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ

👉निवेशकों को किया मालामाल, इस कंपनी के शेयर ने एक साल में दिया 1700% से ज्यादा का रिटर्न..

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment