अगस्त से दिसंबर तक क्या रहने वाली है सोने की चमक, इस साल 8 बड़े त्योहार और विवाह के 16 मुहूर्त, जानें..

अगस्त से दिसंबर तक भारतीय बाजारों में क्या रहने वाली है सोने Gold Price 2024 की चमक। आइए जानते है..

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Gold Price 2024 | त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट ने बाजार के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। 18 जुलाई को 74,064 प्रति 10 ग्राम रहा 24 कैरेट सोना 8% घटकर 68,069 पर आ गया है। जेवराती सोना (22 कैरेट) 64 हजार पर है। इससे बाजार में दो बड़े बदलाव दिख रहे हैं। पहला, नवंबर-दिसंबर में आने वाले शादी के सीजन से पहले खरीदारी शुरू हो गई है।

दूसरा, अगस्त से लेकर दिसंबर तक 8 बड़े त्योहार हैं। नवंबर-दिसंबर में विवाह के 16 मुहूर्त हैं। उज्जैन के पंडित सुधीर के मुताबिक खरीदारी के लिए अहम पुष्य नक्षत्र 4 अगस्त, 31 अगस्त, 27 सितंबर व 25 अक्टूबर है।

खास बात ये भी है कि इस साल मई-जून में शादी के मुहूर्त नहीं थे, इस वजह से बड़ी तादाद में शादियां नवंबर-दिसंबर Gold Price 2024 में चली गई हैं। ऐसे में इस बार सोने की बिक्री के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक दिसंबर तक ज्वेलरी, गोल्ड बार व सिक्के की मांग बढ़ेगी। 50 टन अतिरिक्त मांग पैदा हो सकती है।

अगस्त से दिसंबर तक 8 बड़े त्यौहार एवं 16 मुहूर्त

Gold Price 2024 | अगस्त से दिसंबर तक त्योहार की तारीखें :-

  • रक्षाबंधन : 19 अगस्त, सोमवार
  • जन्माष्टमी : 26 अगस्त, सोमवार
  • ओणम : 6 सितंबर से शुक्रवार
  • गणेश चतुर्थी : 7 सितंबर, शनिवार
  • दशहरा : 12 अक्टूबर, शनिवार
  • करवा चौथ : 20 अक्टूबर, रविवार
  • धनतेरस : 29 अक्टूबर, मंगलवार
  • दीपावली : 1 नवंबर, शुक्रवार

Gold Price 2024 | विवाह मुहूर्त की तारीखें :-

  • नवंबर :- 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29
  • दिसंबर :- 4, 5, 9, 10, 14, 15
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

आने वाले दिनों में सोने के दाम तेजी से बढ़ेंगे

देश में सोने पर उच्च कस्टम ड्यूटी कई वर्षों से कम करने की जरूरत थी। इससे सरकार को ही नुकसान हो रहा था, क्योंकि तस्करी और दूसरे रास्तों से सोना आ रहा था। अब बाहर के भाव और देश के भाव में कुल 5% का अंतर रह गया है। ऐसे में कोई बाहर से खरीदारी नहीं करेगा। लोग देश में ही सोने की खरीदारी करेंगे। इन दोनों वजहों से सोने का आयात इस साल 30 से 40% बढ़ सकता है और ज्वेलरी Gold Price 2024 खरीदारी 10 से 15% बढ़ सकती है।

हालांकि भविष्यवाणी बेहद मुश्किल है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें कम होंगी या बढ़ेंगी। इंपोर्ट ड्यूटी घटने के बाद कीमतों में एडजस्टमेंट हो चुका है। यहां से सोना अब थोड़ा बहुत ही नीचे जा सकता है। सोने के दाम इंटरनेशनल फैक्टर, डॉलर, रुपए, फेड ब्याज दरें से तय होते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आने वाले 20-30 दिनों में सोने के दाम Gold Price 2024 फिर बढ़ सकते हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि आने वाले दिनों में फेड रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अब तक यह ट्रेंड रहा है कि ब्याज दरों में कटौती से सोने में निवेश बढ़ता है और मांग बढ़ने से सोने के दामों में बढ़ोतरी होती है। यदि हम बीते वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो सोने ने बेहतर रिटर्न दिया है। ऐसे में दाम घटने से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश साधनों में जा रहा पैसा अब सोने Gold Price 2024 की तरफ भी आएगा।

ये भी पढ़ें 👉 आज महंगा हो गया सरिया, जानें 50 किलो सीमेंट बोरी सहित सरिया का लेटेस्ट रेट

10 लाख करोड़ की शादी इंडस्ट्री में गोल्ड खर्च 40%

सराफा कारोबारियों ने ताजा रुझान को देखते हुए बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक भारत की शादी इंडस्ट्री 10 लाख करोड़ रुपए की है। साल में 80 लाख से 1 करोड़ शादियां होती हैं। एक शादी पर औसतन खर्च 12 लाख होता है। इसमें 40% हिस्सा ज्वेलरी पर खर्च होता है। भारत में शादियों और फेस्टिव सीजन से कपड़े, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को भी बूस्ट मिलता है। : Gold Price 2024

प्लेटिनम एलॉय के जरिए आ रहा था सस्ता सोना

गोल्ड एक्सपर्ट भार्गव वैद्य कहते हैं। कि सोने की कम कीमत का असर ओवरऑल पूरे मार्केट पर पॉजिटिव पड़ेगा। तस्करी और अनौपचारिक रास्तों के जरिए सोने का आयात घटेगा। अभी तक दुबई से प्लेटिनम एलॉय आयात कर सस्ते सोने Gold Price 2024 का रास्ता निकाल लिया गया था। इसका इंपोर्ट 100 गुना तक बढ़ गया था। इस एलॉय में 80% सोना और 20% प्लेटिनम होता था। इस पर इंपोर्ट ड्यूटी महज 5% ही थी।

भारतीय घरों में 30 हजार टन सोना

Gold Price 2024 | भारतीय घरों में 30 हजार टन गोल्ड है। यह दुनिया के गोल्ड का 11% है। अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड के भंडार से ज्यादा है। देश के ज्वेलर्स के पास 400 टन का स्टॉक है, इनमें कुछ हिस्सा बड़ी कीमत पर लिया गया है। मांग बढ़ने से जल्द इस घाटे से उबर जाएंगे। कस्टम ड्यूटी घटने के बाद सोने के रेट 5% कम होने से भारतीय के सोने की वैल्यू 10 लाख करोड़ घटकर 218 लाख करोड़ रह गई।

👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़िए…👉15 अगस्त को थार को टक्कर देने आ रही महिंद्रा की नई SUV, कीमत थार से भी कम होगी, देखें डिटेल..

👉 सरिया सीमेंट में आज कितना उतार चढ़ाव ? यहां चेक करें आज के सरिया एवं सीमेंट का ताजा भाव

👉 अब फोनपे से 5 मिनट में ले सकेंगे 10 हजार से 5 लाख तक का लोन, आसान स्टेप में लोन प्रोसेस, देखें डिटेल..

नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment