भारतीय सेना में आर्मी चीफ का पद (Indian Army Chief) सबसे अहम होता है। आइए आपको बताते है कैसे बनते है आर्मी चीफ एवं सैलरी कितनी मिलेगी।
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
Indian Army Chief | भारतीय सेना में आर्मी चीफ पद काफी चर्चा में है, क्योंकि अब भारतीय सेना को बहुत जल्द ही नया सेना प्रमुख मिलने वाला है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना के नए प्रमुख होंगे। आपके भी मन में कभी ना कभी ये खयाल जरूर आया होगा की, भारतीय सेना में कौन सा पद सबसे खास होता है एवं सबसे ज्यादा सैलरी किसे मिलती है। इसके साथ ही सेना में आर्मी चीफ Indian Army Chief बनते कैसे हैं और बनने के बाद उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं…
अफसर बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है?
Indian Army Chief | भारतीय सेना में अफसर रैंक की नौकरी पाने के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (सीडीएस) की परीक्षा देनी होती है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति आर्मी ऑफिसर के रूप में होती है। यही अफसर आगे चलकर आर्मी चीफ का पद पाते हैं। इन्हीं पदों पर प्रमोशन पाकर आर्मी चीफ की पोस्ट तक पहुंचा जा सकता है।
सबसे पहले बनते हैं लेफ्टिनेंट (lieutenant)
भारतीय सेना में अक्सर टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) कोर्स के तहत वैकेंसी निकलती रहती है। इस स्कीम जरिये चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति लेफ्टिनेंट (lieutenant) के रूप में की जाती है। इनका पे स्केल 56000 से 177500 होता है। इसी पद से आगे के पदों पर प्रमोशन होता रहता है। : Indian Army Chief
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
ऐसे होता है आर्मी चीफ का चयन
भारतीय सेना प्रमुख यानि आर्मी चीफ Indian Army Chief के पद पर पहुंचने के लिए सिर्फ मेजर जनरल का होना जरूरी नहीं है, बल्कि अन्य कई तरह की मानदंड होते हैं और इसकी एक चयन प्रक्रिया भी होती है। जो की इस प्रकार से है :-
- आर्मी चीफ के चयन के दौरान वरिष्ठता क्रम का विशेष ध्यान रखा जाता है।
- आर्मी चीफ के चयन की प्रक्रिया 4-5 महीने पहले से ही प्रारंभ कर दी जाती है। इसके लिए
- रक्षा मंत्रालय की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल की पूरी प्रोफाइल देखी जाती है।
- आर्मी चीफ के लिए संभावित उम्मीदवार की पूरी डिटेल सर्विस हेडक्वार्टर से मंगाई जाती है। जिसमें उम्मीदवार की उपब्धियां और उसके अन्य अनुभवों को शामिल किया जाता है।
- आर्मी चीफ Indian Army Chief के चयन के लिए एक कमेटी बनाई जाती है जिसका नाम होता अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (एसीसी)।
- इसी कमेटी का निर्णय अंतिम होता है। बता दें कि इस कमेटी में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें 👉 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, 40 हजार तक सैलरी, देखें डिटेल
भारतीय सेना में किस पद के लिए कितनी सैलरी मिलेगी?
- कैप्टन :- लेफ्टिनेंट पद पर दो साल की सेवाएं पूरी करने के बाद उम्मीदवार का प्रमोशन कैप्टन के पद पर होता है। इनका पे स्केल 61300 से 193900 होता है। : Indian Army Chief
- मेजर :- दो साल कैप्टन के पद पर रहने के वाले को मेजर के पद पर प्रमोशन दिया जाता है। इनका पे स्केल 69400 से 207200 होता है।
- लेफ्टिनेंट कर्नल :- इंडियन आर्मी में 6 वर्ष तक जो मेजर के पद पर काम कर लेता है। उसका प्रमोशन लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कर दिया जाता है। इसके तहत 121200 से 212400 तक वेतन मिलता है।
- कर्नल (टीएस) :- 13 साल तक आर्मी मेजर के पद पर कार्य करने पाले को कर्नल (टीएस) के पद पर प्रमोट किया जाता है। इसका पे स्केल 130600 से 215900 होता है। : Indian Army Chief
- कर्नल :- आर्मी में कर्नल (टीएस)को ही 26 वर्ष की सेवाओं के बाद कर्नल बनाया जाता है।
- ब्रिगेडियर :- आर्मी में कर्नल बनने वाला ही आगे चलकर ब्रिगेडियर के पद पर पहुंचता है, हालांकि ब्रिग्रडियर के लिए कुछ सेवा शर्तें होती है। इसकी पूर्ति होने पर ही इस पद पर प्रमोशन दिया जाता है। इसका पे स्केल 139600 से 217600 होता है।
- मेजर जनरल :- आर्मी का मेजर जनरल पद भी काफी अहम माना जाता है। ब्रिगेडियर के पद पर पहुंचने वाला ही आगे चलकर मेजर जनरल बनता है। इसका पे स्केल 144200 से 218200 होता है।
- लेफ्टिनेंट जेनरल :- मेजर जनरल ही प्रमोट होकर लेफ्टिनेंट जेनरल बनाया जाता है। सेना में कई लेफ्टिनेंट जेनरल होते हैं। इसको 182200 से 224100 का पे स्केल मिलता है। : Indian Army Chief
सेना प्रमुख या आर्मी चीफ में सैलरी कितनी मिलेगी ?
मेजर जनरल के बाद सबसे आखिरी पद होता है आर्मी चीफ का। यह पोस्ट काफी समझदार व काबिल अफसर को दी जाती है। 250000 की फिक्स सैलरी मिलती है। इसके अलावा अन्य सुख सुविधाएं भी मिलती हैं। : Indian Army Chief
👉 व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़िए…👉 रेलवे ने दी युवाओं को खुशखबरी! अब इन 18799 पदों पर निकली वैकेंसी, कब होगी परीक्षा, जानें..
👉10वीं पास के लिए भारतीय डाक में निकली भर्ती, बिना परीक्षा के कर सकेंगे अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी..
👉 खुशखबर… फसल कटाई की थ्रेसर मशीन पर मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाए लाभ
👉 12वीं पास युवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, 112000 हजार सैलरी, देखें डिटेल..
👉 सिर्फ पीएम किसान योजना के 2 करोड़ लाभार्थियों को ही मिलेगा इस खास महत्वपूर्ण योजना का लाभ
नमस्कार साथियों…! 🙏 मैं जयदीप मालवीय choupalsamachar.org में आपका स्वागत करता हु। हम विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध कर आर्टिकल प्रकाशित करते है। ऑफिशियल जगहों से डाटा लेकर सोच समझ कर आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी उपलब्ध करवाते रहते है। आपसे निवेदन है की, आप हमारा सहयोग करे। आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आप choupalsamachar.org की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते है एवं जानकारी प्राप्त करें।